• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather: एमपी में आने लगीं बर्फीली हवाएं, 5 नवंबर को सिवनी-बालाघाट समेत 5 जिलों में बारिश

MP Weather 5th November: 5 नवंबर को दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बादल छाएंगे और सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी व अनूपपुर में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 09:59:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 09:59:16 PM (IST)
MP Weather: एमपी में आने लगीं बर्फीली हवाएं, 5 नवंबर को सिवनी-बालाघाट समेत 5 जिलों में बारिश
सिवनी-बालाघाट समेत 5 जिलों में बारिश

HighLights

  1. प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक, दिन-रात के पारे में बड़ा अंतर
  2. दमोह में 14.4 डिग्री तापमान, सबसे ठंडी दर्ज की गई रात
  3. अगले चार दिनों में 2 डिग्री तक और गिरेगा न्यूनतम पारा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में गुलाबी ठंड (MP Weather 5th november) की आमद के साथ ही दिन और रात के पारे में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और किसी भी जिले में वर्षा दर्ज नहीं हुई। दिन के वक्त खिली तेज धूप की हल्की गर्माहट और सूरज ढलते ही रात में बढ़ती सिहरन ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।

दमोह में 14.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडी रात

मैदानी इलाकों में दमोह में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही। इसके अलावा रायसेन में पारा 15.4 डिग्री और ग्वालियर में 16.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके उलट शिवपुरी में 21.0 डिग्री और नर्मदापुरम में 20.2 डिग्री में रातें अन्य जिलों के मुकाबले अपेक्षाकृत गर्म रहीं।


दिन के तापमान पर नजर डालें तो ग्वालियर और छतरपुर जिले के खजुराहो में अधिकतम पारा 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं गुना में 32.8 डिग्री, सागर में 32.7 डिग्री और धार व उज्जैन में 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

अगले चार दिनों में दो डिग्री तक और गिरेगा न्यूनतम पारा

मौसम विज्ञानी बीएस यादव ने बताया कि प्रदेश का आसमान पूरी तरह साफ है और उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं आ रही हैं। मौसम को प्रभावित करने वाला फिलहाल कोई सक्रिय सिस्टम मौजूद नहीं है। इसके असर से अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- एमपी में दीपावली से पहले सफाईकर्मियों की हड़ताल, भोपाल सहित कई जिलों में कचरे का ढेर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।