• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

हादसे में गंवाया हाथ, जमीन भी बिकी, ठेले पर लेटकर न्याय के लिए कमिश्नर दफ्तर पहुंचा लाचार किसान

बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 10:25:54 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 07:34:49 AM (IST)
हादसे में गंवाया हाथ, जमीन भी बिकी, ठेले पर लेटकर न्याय के लिए कमिश्नर दफ्तर पहुंचा लाचार किसान
ठेले पर भोपाल कमिश्नर दफ्तर पहुंचा घायल किसान।

HighLights

  1. संभाग कमिश्नर से मांगी सरकारी नौकरी और मुआवजा
  2. जून में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ घायल
  3. बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं सुधारी हाईटेंशन तार

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित परिजनों ने प्रशासनिक उपेक्षा से तंग आकर शासन से आर्थिक मुआवजे और सरकारी नौकरी की गुहार लगाई है।

करंट की चपेट में आया था सतीश

मामला सीहोर जिले के भरवेली गांव का है। किसान नेता एमएस मेवाड़ा ने बताया कि 18 जून को युवा किसान सतीश खेत में काम कर रहा था। खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन काफी नीचे झूल रही थी। ग्रामीणों की बार-बार शिकायत के बावजूद लाइन दुरुस्त नहीं की गई, जिससे सतीश करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे सतीश का इलाज के दौरान एक हाथ काटना पड़ा, जबकि उसका एक पैर भी काम नहीं कर रहा है।


यह भी पढ़ें- भोपाल में बुधवार को बिजली संकट, 45 इलाकों में 3 से 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, जानें अपने इलाके में पावर कट की टाइमिंग

किराए के ठेले पर लेटकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा

सतीश के पिता प्रहलाद सिंह ने बताया कि बेटे के महंगे इलाज में खेत की जमीन तक बिक गई। पिछले तीन महीने से दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिले। बेबसी के चलते वे बस से सतीश को नादरा बस स्टैंड लाए और वहां से किराए के ठेले पर लिटाकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर भारती देवी मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया, जिन्होंने जांच दल गठित कर निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया है।