भोपाल में बुधवार को बिजली संकट, 45 इलाकों में 3 से 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, जानें अपने इलाके में पावर कट की टाइमिंग
राजधानी भोपाल के लगभग 45 इलाकों में बुधवार को लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली कंपनी द्वारा इन क्षेत्रों में करीब तीन से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी।
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 10:16:53 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 07:35:31 AM (IST)
भोपाल के कई इलाकों में होगा पावर कट।HighLights
- भोपाल के कई इलाकों में होगा पावर कट
- 3 से 6 घंटे तक रहेगी बिजली कटौती
- बिजली कंपनी करा रही मरम्मत कार्य
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल के लगभग 45 इलाकों में बुधवार को लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली कंपनी द्वारा इन क्षेत्रों में करीब तीन से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के अनुसार यह कटौती नियमित रखरखाव (मेंटेनेंस) और मरम्मत कार्यों के चलते की जा रही है, ताकि मानसून और आगामी दिनों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
जानिए आपके क्षेत्र में किस समय नहीं रहेगी बिजली
बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें। क्षेत्रों के अनुसार बिजली कटौती का समय इस प्रकार रहेगा:
- सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक: हम्माल कालोनी, जोगीपुरा, प्रेमदीपुरा, अहीर मोहल्ला, महावीरपुरा, कोलीपुरा, वाल्मिकी मोहल्ला, अमरनाथ कालोनी, बद्रीनाथ कालोनी, ऋषिकेश, केदारनाथ एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक: एफ वार्ड, वन ट्री हिल्स व आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक: आनंद नगर, राजीव गांधी कालोनी, गुप्ता कालोनी, रत्नागिरी तिराहा एवं आसपास के अंचल।
- सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक: पुष्पा नगर, 80 फीट रोड, कम्मू का बाग, महामाई का बाग, शंकराचार्य नगर, पंजाबी बाग, गुरुनानक पुरा, बाग फरहत अफजा, ऐशबाग, जनता क्वार्टर, सोनागरी ए व सी सेक्टर और आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक: इंद्रलोक, प्रकाश नगर, भेल नगर, बसंतकुंज, भारत आजाद नगर, छत्तीसगढ़ कालोनी, वर्धमान नगर व आसपास का पूरा क्षेत्र।
यह भी पढ़ें- MP Weather 9th September: नरसिंहपुर से लेकर सागर तक बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं फुहारें