• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग: 40 लाख लेने के बाद फिर मांगे ₹1.5 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के कारोबारी ने महिला, उसके पति और पिता पर ब्लैकमेलिंग कर अलग-अलग चरणों में करीब 40 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।

By Brijendra RishishwarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 09:45:24 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 09:45:24 AM (IST)
भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग: 40 लाख लेने के बाद फिर मांगे ₹1.5 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक, एआई से तैयार फोटो

HighLights

  1. 40 लाख रुपये लेने के बाद फिर मांगे डेढ़ करोड़
  2. दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी
  3. महिला समेत तीन आरोपित गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। राजधानी में एक कारोबारी को कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर महिला, उसके पति रामकुमार धाकड़ और उसके पिता रामकृष्ण देवड़ा पर ब्लैकमेलिंग समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपितों पर 40 लाख रुपये लेने के बाद फिर 1.5 करोड़ रुपये की मांग कर अड़ीबाजी करने का आरोप है।

झूठे केस में फंसाने की धमकी


बागसेवनिया पुलिस के अनुसार साकेत नगर निवासी कारोबारी लक्ष्मीनारायण मालवीय ने महिला, उसके पति और पिता पर गंभीर आरोप लगाते शिकायत की थी कि दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे अलग-अलग चरणों में लगभग 40 लाख रुपये वसूले गए।


यह भी पढ़ें- 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' ने पार लगाई भोपाल पुलिस की नैया, पकड़ में आया हत्या का आरोपी

फिर से मांगे डेढ़ करोड़ रुपये

आरोप है कि इतनी बड़ी रकम लेने के बावजूद आरोपितों की मांग खत्म नहीं हुई और बाद में डेढ़ करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग की गई।शिकायत पर बागसेवनिया पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर महिला और उसके पति राम कुमार धाकड़ और पिता रामकृष्ण देवड़ा को गिरफ्तार किया गया है।

कारोबारी की शिकायत पर महिला,उसके पति और पिता के खिलाफ अड़ीबाजी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई,बाद में आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।- मिनी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन 2

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।