• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

पत्नी ने मांगा गुजारा भत्ता, तो शौहर ने घर के बाहर खड़े होकर दे दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया केस

आरोप है कि गुरुवार को आरोपी पति महिला के मायके पहुंचा और घर के बाहर खड़े होकर तीन बार तलाक बोलने के बाद वहां से चला गया। घटना के बाद महिला ने बैरसिया ...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 01:17:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 01:17:57 PM (IST)
पत्नी ने मांगा गुजारा भत्ता, तो शौहर ने घर के बाहर खड़े होकर दे दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया केस
गुजारा भत्ता मांगने पर पति ने घर के बाहर खड़े होकर दे दिया तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. भरण-पोषण का केस दायर करने के बाद मायके पहुंचा पति
  2. शौहर ने घर के बाहर खड़े होकर दे दिया तीन तलाक
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बैरसिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बैरसिया निवासी 26 वर्षीय महिला का निकाह मई 2021 में विदिशा जिले के लटेरी निवासी आरिफ खान से हुआ था।

विवाह के कुछ माह बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गए। महिला का आरोप है कि पति उसके साथ आए दिन विवाद और प्रताड़ना करने लगा, जिसके बाद वह मायके आकर रहने लगी।

केस की चल रही थी सुनवाई

पीड़िता का कहना है कि अलग रहने के दौरान पति ने उसे वापस ले जाने का कोई प्रयास नहीं किया। इस बीच उसने भरण-पोषण के लिए न्यायालय में आवेदन दायर किया, जिस पर सुनवाई चल रही है।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में समझौते के लिए पहुंचे मायके वालों के सामने ही पत्नी को दिया तीन तलाक

पुलिस कर रही मामले की जांच

आरोप है कि गुरुवार को आरोपित पति महिला के मायके पहुंचा और घर के बाहर खड़े होकर तीन बार तलाक बोलने के बाद वहां से चला गया। घटना के बाद महिला ने बैरसिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।