IAS Transfer: स्वप्निल वानखड़े को बनाया जबलपुर नगर निगम कमिश्नर
IAS Transfer : राकेश कुमार श्रीवास्तव को अपर सचिव स्वास्थ्य और सोनिया मीना को संचालक आदिम जाति किया पदस्थ।
By Lalit Katariya
Edited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 13 Feb 2023 01:26:01 PM (IST)
Updated Date: Mon, 13 Feb 2023 01:26:01 PM (IST)

IAS Transfer : भोपाल ((राज्य ब्यूरो)। प्रदेश सरकार ने सोमवार को छह आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। रीवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल जी वानखड़े को जबलपुर नगर निगम को कमिश्नर बनाया गया है। रीवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अब डा.सौरभ संजय सोनबणेे होंगे। वे अभी नरसिंहपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अनुमोदन मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आइएएस अधिकारियोें के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। मंत्रालय में उप सचिव सोेनिया मीना कोे संचालक आदिम जाति और क्षेेत्रीय विकास योजनाएं के साथ प्रबंध संचालक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम व मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया है। उमरिया की अपर कलेक्टर मिशा सिंह को अपर कलेक्टर जबलपुर और उप सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन अंजू पवन भदौरिया को रायसेन जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। राजीव रंजन मीना प्रबंध संचालक खनिज निगम को संचालक, प्रशासन एवं खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, ग्रामीण विकास सेवा के अधिकारी पीसी शर्मा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन के स्थान पर सागर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया है।