• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में गंदगी के बीच तैयार हो रही थी कुल्फी, नगर निगम ने मारा छापा, 10 हजार का जुर्माना लगाकर किया सील

बिना वैध अनुमति के संचालित आइसक्रीम और कुल्फी निर्माण इकाई पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।

By anuj mainaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 31 May 2026 10:42:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 May 2026 10:42:57 PM (IST)
भोपाल में गंदगी के बीच तैयार हो रही थी कुल्फी, नगर निगम ने मारा छापा, 10 हजार का जुर्माना लगाकर किया सील
भदभदा क्षेत्र में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर कार्रवाई ( एआई फोटो)

HighLights

  1. नगर निगम ने भदभदा क्षेत्र में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर कार्रवाई की
  2. निरीक्षण में गंदगी और साफ-सफाई के नियमों का उल्लंघन मिला
  3. 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर यूनिट को सील किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भदभदा चौराहे के पास एक शेडनुमा भवन में बिना वैध अनुमति के संचालित आइसक्रीम और कुल्फी निर्माण इकाई पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। निगम ने फैक्ट्री संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार भदभदा चौराहे के पास मस्जिद और मदरसे के बीच स्थित एक शेडनुमा भवन में अवैध रूप से आइसक्रीम और कुल्फी बनाने का काम किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से शिकायत कर आरोप लगाया था कि इकाई बिना वैध अनुमति के संचालित हो रही है और यहां उपयोग की जा रही बर्फ की गुणवत्ता भी संदिग्ध है।


मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया

शिकायत मिलने पर नगर निगम के जोन-21 के अमले ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान फैक्ट्री में गंदगी के बीच आइसक्रीम तैयार की जाती मिली। उत्पादन में उपयोग किए जा रहे बर्तनों की स्थिति भी खराब पाई गई और साफ-सफाई संबंधी नियमों का गंभीर उल्लंघन सामने आया।

10 हजार रुपये का जुर्माना

अधिकारियों के अनुसार ऐसी परिस्थितियों में तैयार खाद्य सामग्री लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती थी। इसे देखते हुए जोन-21 के अधिकारियों ने संचालक शकील खान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और यूनिट को सील कर दिया।

सामग्री को भी जब्त किया गया

कार्रवाई के दौरान उत्पादन में उपयोग हो रहे कच्चे माल, मशीनरी और अन्य सामग्री को भी जब्त किया गया। वहीं आइसक्रीम और बर्फ के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 पर सुरक्षा में सेंध, दीवार तोड़कर बना लिया रास्ता, बिना चेकिंग सीधे अंदर घुस रहे लोग