• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मध्य प्रदेश से गुजरात तक फैला अवैध शराब का सिंडिकेट, राजनीतिक रसूख की आड़ में तस्करी, कई गिरफ्तार

पिछले कुछ समय में मध्य प्रदेश के मुरैना, सागर और अब देवास जिलों में जहरीली शराब से कई मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद भी अवैध शराब का कारोबार थम नहीं रहा है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 02:44:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 02:44:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मध्य प्रदेश से गुजरात तक फैला अवैध शराब का सिंडिकेट, राजनीतिक रसूख की आड़ में तस्करी, कई गिरफ्तार
मध्य प्रदेश से गुजरात तक फैला अवैध शराब का सिंडिकेट (AI Image)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश से गुजरात में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा
  2. खातेगांव TI को कुचलने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
  3. भावनगर शराब कांड के तार भी उज्जैन व एमपी से जुड़े थे

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। पिछले कुछ समय में मध्य प्रदेश के मुरैना, सागर और अब देवास जिलों में जहरीली शराब से कई मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद भी अवैध शराब का कारोबार थम नहीं रहा है। बीते दिनों गुजरात के लिए शराब की तस्करी में लिप्त एक ट्रक ड्राइवर ने देवास जिले के खातेगांव के थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी को मिनी ट्रक से कुचल दिया। इसमें कांग्रेस का खातेगांव विधानसभा प्रभारी राहुल जायसवाल मुख्य आरोपित है।

वह 2018 से 2024 तक हरदा जिला युवक कांग्रेस का अध्यक्ष रह चुका है। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने राहुल जायसवाल को पद से हटा दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह शराब ठेकों की आड़ में गुजरात तक अवैध शराब की तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। इससे यह तो तय हो गया कि शराब के अवैध कारोबार को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।


वहीं, देवास के केमिकलयुक्त शराब कांड में इंदौर के कांग्रेस संभागीय प्रवक्ता आनंद कासलीवाल और उनके बेटे अमन कासलीवाल की गिरफ्तारी हुई है, जिन पर इस अवैध कारोबार के लिए केमिकल आपूर्ति करने का आरोप है।

धार, खरगोन, झाबुआ और आलीराजपुर के रास्ते गुजरात तक होती है शराब की सप्लाई

गुजरात में शराबबंदी के कारण मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों—इंदौर, धार, झाबुआ और आलीराजपुर से शराब की मांग और तस्करी तेजी से बढ़ी है। गुजरात एक 'ड्राई स्टेट' (पूर्ण शराबबंदी वाला राज्य) है, जिसके कारण वहां अवैध शराब की भारी मांग रहती है। मध्य प्रदेश की डिस्टिलरी (शराब भट्टियों) से बड़े पैमाने पर शराब अवैध रूप से ट्रकों और गुप्त रास्तों के जरिए गुजरात के अहमदाबाद, बड़ौदा और सीमावर्ती जिलों में खपाई जाती है। इसके अलावा नीमच, मंदसौर, झाबुआ और श्योपुर जिलों की सीमाएं राजस्थान से लगती हैं। इन रास्तों से अक्सर मध्य प्रदेश में बनी सस्ती देसी शराब और स्प्रिट को राजस्थान के ग्रामीण व सीमावर्ती इलाकों में तस्करी के जरिए भेजा जाता है।

गुजरात के भावनगर में हुई जहरीली शराब से मौतों के तार मप्र से जुड़े थे

गुजरात के भावनगर में भी जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। इसके तार भी मध्य प्रदेश से जुड़े थे। गुजरात पुलिस ने शराब सप्लाई में उज्जैन कनेक्शन जोड़ा था। यहां के तीन लोगों सहित गुजरात में कुल 21 आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। उज्जैन के बेगमबाग निवासी रईस रफीक अंसारी, बाफना पार्क कालोनी निवासी जुबेर और अर्जुन सिंह गोहिल के नाम सामने आए थे। इनमें रईस रफीक लंबे समय से भावनगर में रह रहा था, घटना के बाद भागकर उज्जैन आ गया था।

रईस को गिरफ्तार कर पुलिस गुजरात ले गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपितों पर जहरीली शराब तैयार करने, शराब की बोतलों पर फर्जी स्टीकर लगाने और उसकी आपूर्ति करने के आरोप हैं। तराना विधायक महेश परमार ने गुजरात में जब्त शराब की 28 पेटियों पर उज्जैन आबकारी विभाग की सील और मुहर मिलने संबंधी मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

यह भी पढ़ें- दीवाली पर मध्य प्रदेश में आग लगने की दो घटनाओं में 12 लोगों की मौत, कटनी में मां की गोद में बच्चे ने तोड़ा दम

गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि अवैध शराब कारोबारी पूरा ट्रक ले जाने की जगह शराब को जंगल या अन्य सुनसान जगह पर रख देते थे। आरोपितों के नेटवर्क में शामिल गुजरात के लोग शराब को दोपहिया वाहनों से लेकर जाते थे। कुछ और आरोपित भी जांच के दायरे में हैं। - आदित्य मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, देवास

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।