• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में 2.5 साल से चल रहा था कच्ची शराब का खेल, ड्रोन से खुली 12 भट्टियों की पोल, 15 हजार किलो लाहन नष्ट

Bhopal Illegal Liquor Raid: बैरसिया के ग्राम तरावली कलां में लगभग ढाई साल से अवैध रूप से हाथ भट्टियों के माध्यम से कच्ची शराब बनाई जा रही थी। इस कार्र...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 08:29:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 08:29:31 PM (IST)
भोपाल में 2.5 साल से चल रहा था कच्ची शराब का खेल, ड्रोन से खुली 12 भट्टियों की पोल, 15 हजार किलो लाहन नष्ट
बैरसिया में अवैध शराब पर आबकारी का चाबुक।

HighLights

  1. बैरसिया में अवैध शराब पर आबकारी का चाबुक
  2. दो बायलर और 275 लीटर कच्ची शराब जब्त
  3. 12 भट्टियां और 15 हजार किलो लाहन किया नष्ट

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सागर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद राजधानी भोपाल में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। बैरसिया के ग्राम तरावली कलां में लगभग ढाई साल से अवैध रूप से हाथ भट्टियों के माध्यम से कच्ची शराब बनाई जा रही थी।

सूचना मिलने पर आबकारी और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। पहली बार ड्रोन की मदद से शराब के अवैध ठिकानों की तलाशी ली गई, जिसमें 12 भट्टियां बरामद की गईं, लेकिन आरोपित तस्कर मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई में कुल 127 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।


12 भट्टियों को नष्ट किया गया

सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि बैरसिया के तरावली में बड़ी मात्रों में हाथभट्टी से कच्ची शराब बनाने व बेचने की शिकायतें मिल रहीं थीं। पुलिस और आबकारी टीमों ने ड्रोन की सहायता से ठिकानों की पहचान की, लेकिन दबिश की भनक लगते ही शराब बनाने वाले फरार हो गए।

टीम ने खाली पड़े मकानों की तलाशी ली, जहां से करीब 275 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब और 15,000 किलो लाहन बरामद किया है। इसके अलावा, शराब बनाने के लिए बनाए गए 12 भट्टियों को नष्ट किया गया और मौके से दो बायलर व 30 से अधिक ड्रम भी जब्त किए गए हैं।

कार्रवाई से पहले ही खाली हो गए डेरे

जिस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बनाने की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, वहां पुलिस-आबकारी के बड़े अमले के पहुंचने से पहले ही शराब बनाने वाले फरार हो गए। टीम ने खाली घरों से शराब और लाहन तो बरामद कर लिया, लेकिन किसी मुख्य आरोपित को पकड़ने में असफल रही। आबकारी विभाग ने इस मामले में 14 प्रकरण दर्ज किए हैं और फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

बैरसिया व आसपास के गांव में लगाते थे ठिकाने

तरावली में कंजर और पारदियों के डेरे हैं, जहां अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही थी। यहां से बैरसिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री की जाती थी। तरावली जोड़ बैरसिया रोड पर कच्ची शराब पालीथिन में भरकर बेची जा रही थी, जिसकी सूचना भी मिली थी।

यह भी पढ़ें- नीमच-मंदसौर में 2000 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट, प्रदेश की 30% बिजली अब क्लीन एनर्जी, एमपी में किफायती बिजली पर जोर

सवाल जो कार्रवाई के बाद भी हैं बरकरार

  • इतने बड़े पैमाने पर कारोबार चल रहा था तो ढाई साल से कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
  • बैरसिया रोड पर खुले में बिक्री की शिकायतों पर स्थायी रोक क्यों नहीं लग सकी?
  • कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपित कैसे फरार हो गए?
  • सिर्फ भट्टियां और लाहन नष्ट करने से क्या अवैध शराब का नेटवर्क टूट पाएगा?

एक नजर में कार्रवाई

  • 275 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब जब्त
  • 15,000 किलो महुआ लाहन जब्त
  • 12 अवैध हाथभट्टी
  • 2 शराब बनाने वाले बायलर
  • 14 प्रकरण दर्ज
  • 127 पुलिस-आबकारी अधिकारी-कर्मचारी कार्रवाई में शामिल