• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या, पूरे इलाके में आक्रोश, थाने का घेराव कर फांसी की मांग

घटना से गुस्साए स्वजनों और क्षेत्र के लोगों ने थाने का घेराव कर विरोध जताया। उन्होंने आरोपित को फांसी देने की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 06:48:51 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 06:48:51 PM (IST)
भोपाल में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या, पूरे इलाके में आक्रोश, थाने का घेराव कर फांसी की मांग
बैरागढ़ स्थित कृष्णा काम्पलेक्स में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या।

HighLights

  1. भोपाल के बैरागढ़ में सनसनीखेज वारदात
  2. 13 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या
  3. आक्रोशित स्वजनों ने की फांसी देने की मांग

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बैरागढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपित बच्ची को बाजार से अपने साथ लेकर पास की एक खंडहरनुमा इमारत में पहुंचा था। वहां वारदात को अंजाम देने के बाद उसने बच्ची के शरीर से कपड़े उतार दिए और शव को कंबल में लपेटकर इमारत की तीसरी मंजिल पर टूटी टेबल के बीच छिपा दिया। पुलिस ने मामले में 23 वर्षीय आरोपित मुईन बेग को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बैरागढ़ थाने पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई

पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता और दो अन्य भाई-बहनों के साथ बैरागढ़ क्षेत्र में रहती थी। उसका परिवार पन्नी बीनने का काम करता है। गुरुवार रात करीब 8 बजे बच्ची बैरागढ़ बाजार में स्वजनों को आखिरी बार दिखाई दी थी। इसके बाद वह लापता हो गई। स्वजन ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रात करीब एक बजे तक बच्ची का पता नहीं चलने पर उन्होंने बैरागढ़ थाने पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।


सीसीटीवी में आरोपित के साथ दिखी बच्ची

पुलिस ने बच्ची की तलाश के दौरान बाजार और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इनमें बच्ची आरोपित के साथ जाती दिखाई दी। जांच में सामने आया कि गुरुवार रात करीब 9:30 बजे आरोपित उसे बाजार के पास स्थित एक खंडहरनुमा इमारत में ले गया था। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कंबल में लपेटकर तीसरी मंजिल पर टूटी टेबल के बीच छिपा दिया और वहां से चला गया।

यह भी पढ़ें- एमपी में गेहूं और ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती होगी कम, बारिश की कमी के चलते सरकार का फैसला, उड़द पर मिलेगा जोर

अगले दिन दिखा आरोपित, तब मिला शव

शुक्रवार को आरोपित दोबारा उसी इमारत के पास दिखाई दिया। इस दौरान दूसरी मंजिल की सीढ़ियों पर बच्ची के कपड़े पड़े देखकर स्वजनों को संदेह हुआ। वे ऊपर पहुंचे तो तीसरी मंजिल पर कंबल में लिपटा बच्ची का शव मिला। इसी दौरान एक युवती ने आरोपित को वहां देखने के बाद स्वजन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बरामद किया और आरोपित मुईन बेग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

आरोपित को फांसी देने की मांग

घटना से गुस्साए स्वजनों और क्षेत्र के लोगों ने थाने का घेराव कर विरोध जताया। उन्होंने आरोपित को फांसी देने की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। शाम करीब चार बजे से थाने के बाहर घेराव से जाम के हालात बने रहे।

गुरुवार-शुक्रवार रात करीब एक बजे बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से आरोपित को बच्ची के साथ देखा था। बाद में वह उसी बिल्डिंग में मिला, जहां बच्ची की हत्या की गई थी। आरोपित की गिरफ्तारी की गई है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।- आदर्शकांत शुक्ला, डीसीपी जोन-4