Bhopal Crime: मां करती रही खरीदारी, 20 सेकंड में बच्ची के गले से उड़ाई चेन; CCTV खंगाल रही पुलिस
भोपाल के लखेरापुरा स्थित कॉस्मेटिक दुकान में खरीदारी के दौरान बदमाश ने आठ महीने की बच्ची के गले से चेन निकाल ली। वारदात के बाद वह महज 20 सेकंड में दुकान से बाहर निकल गया
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 08:41:34 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 08:41:34 AM (IST)
बच्ची के गले से चेन उतारता हुआ बदमाश। वीडियोग्रेबHighLights
- भोपाल के लखेरापुरा स्थित कॉस्मेटिक दुकान की घटना
- बदमाश ने आठ महीने की बच्ची के गले से चेन निकाली
- 20 सेकंड की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भीड़भाड़ वाली दुकान में खरीदारी के बीच एक बदमाश ने ऐसी सफाई से वारदात की कि मां को भनक तक नहीं लगी। लखेरापुरा स्थित कॉस्मेटिक दुकान में आरोपित ने 8 महीने की बच्ची के गले से चेन चुरा ली और महज 20 सेकंड में दुकान से निकल गया। उसकी यह हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
भीड़भाड़ का उठाया फायदा
मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अपाला सिंह ने बताया कि निशातपुरा थाना क्षेत्र निवासी ज्योति बोरिले मंगलवार दोपहर अपनी बेटी के साथ लखेरापुरा में कॉस्मेटिक की खरीदारी करने पहुंची थीं।
ज्योति सामान देखने में व्यस्त थीं और बच्ची उनकी गोद में पीछे की ओर बैठी थी। इसी दौरान पीछे खड़े बदमाश ने मौका देखकर बच्ची के गले में पहनी चेन का कुंदा घुमाया और उसे खोल लिया।
बच्ची का ध्यान खींचकर चुराई चेन
आरोपित ने न तो बच्ची को संभाल रही मां का ध्यान खींचा और न ही आसपास मौजूद लोगों को शक होने दिया। चेन निकालने के बाद वह दुकान से बाहर निकल गया।
बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर उसकी करतूत सामने आई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।