वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर चाकू से हमला, भोपाल में छठ पूजा पर 5 नंबर तालाब पर विवाद
भोपाल के पांच नंबर तालाब पर छठ पूजा के दौरान दो लोगों के बीच हो रहे झगड़े की मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने पर विवाद हुआ।
Publish Date: Wed, 18 Nov 2026 09:43:41 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Nov 2026 09:44:27 AM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- पांच नंबर तालाब पर छठ पूजा के दौरान विवाद
- मोबाइल से रिकॉर्डिंग पर नाराज युवक ने किया हमला
- युवक की पीठ पर गहरा घाव आया है, इलाज जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित पांच नंबर तालाब पर छठ पूजा करने गए दो लोगों के बीच विवाद हो गया। उनके विवाद का तीसरा युवक अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाने से नाराज होकर दो लोगों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पेशे से ऑटो चालक युवक की पीठ पर गंभीर चोट आई है। उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रयास का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना के बाद से दोनों आरोपित फरार है।
छठ पूजा के दौरान विवाद
पुलिस के मुताबिक अर्जुन नगर थाना टीटी नगर निवासी मुकेश गिरी (18) ऑटो चलाता है। छठ पूजा के अवसर पर विगत 25 नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह पांच नंबर तालाब पर पूजा करने गया था। उसी दौरान अलका गिरी और आलोक के साथी पवन का किसी से झगड़ा होने लगा। फरियादी मुकेश गिरी का कहना है कि वह आलोक गिरी और पवन को नहीं जानता। वो तो बस उनके झगड़े का अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था।
पीठ पर गहरा घाव
वीडियो बनाने को लेकर आलोक गिरी और पवन का मुकेश गिरी से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। इस बीच आलोक गिरी ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से मुकेश गिरी की पीठ पर गहरा घाव आया है। जानलेवा हमला करने के बाद आलोक गिरी और पवन मौके से फरार हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकेश गिरी का इलाज कराने के बाद आरोपित आलोक गिरी और पवन के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।