भोपाल में बुजुर्ग महिला से रेप; शराब के नशे में धुत पड़ोसी बस कंडक्टर ने 57 वर्षीय पीड़ता को बनाया शिकार, आरोपी गिरफ्तार
भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले करीब 40 वर्षीय बस कंडक्टर पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
Publish Date: Sun, 25 Oct 2026 09:13:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 25 Oct 2026 09:13:00 AM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- 57 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोप
- शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया
- शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले एक बस कंडक्टर ने 57 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत आरोपित महिला को घर में अकेला पाकर वहां पहुंचा और जबरन वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पति के घर लौटने पर उसे आपबीती सुनाई, जिसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
घर में अकेली थी महिला
पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है और फल बेचकर परिवार का गुजारा करती है। गुरुवार दोपहर उसका पति काम पर गया हुआ था। इसी दौरान करीब 40 वर्षीय पड़ोसी बस कंडक्टर शराब के नशे में वहां आ पहुंचा।
आरोप है कि महिला उस समय घर की सीढ़ियों के पास मौजूद थी। उसे अकेला देखकर आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया।