
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश पुलिस के 15 अधिकारियों की उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नति निरस्त कर दी गई है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर निरीक्षक और समकक्ष संवर्ग से पदोन्नत इन अधिकारियों को वापस उनके मूल संवर्ग में भेजने का निर्णय लिया है।
इन अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या दंड प्रभावशील होने के कारण यह कार्रवाई की गई है। 13 जुलाई को जारी आदेश में इन्हें पदोन्नति दी गई थी।
पदोन्नति निरस्त होने वालों में महेंद्र सिंह भदौरिया, विपिन बिहारी सिंह, योगेंद्र सिंह जादौन, महेंद्र सिंह परमार, शैलेश कुमार मिश्रा, भरत सिंह ठाकुर, मनीष मिश्रा, विनय आर्य, सोमलता मलिक, सुरेश चंद्र नागर, दीपक संजोत और संतोष कुमार पांडे, विशेष शाखा संवर्ग से कल्पना रघुवंशी, बिसबल से देवेंद्र दुबे और रिजर्व निरीक्षक संवर्ग से अर्जुन सिंह पंवार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- रतलाम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों को धमकाया, कहा- TI को बताओ केशु आया है, नहीं तो सिखा दूंगा