रात के अंधेरे में ले जाए जा रहे थे गोवंश, भोपाल में सुखी टोल के पास बजरंग दल ने दबोचा
भोपाल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सूचना मिलने पर सुखी टोल के पास गोवंश से भरी गाड़ी रुकवाई। वाहन में नंदी मिले।
Publish Date: Wed, 18 Nov 2026 12:08:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Nov 2026 12:08:05 PM (IST)
भोपाल में पुलिस की गिरफ्त में गो-तस्कर। सौ- पुलिसHighLights
- भोपाल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा ट्रक
- सुखी टोल के पास वाहन में भरे हुए थे नंदी
- ्मौके पर पुलिस को बुलाकर आरोपियों को सौंपा
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सुखी टोल के पास गोवंश से भरी एक गाड़ी पकड़कर पुलिस के हवाले की। कार्यकर्ताओं के अनुसार, वाहन में नंदी को भरकर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर बजरंग दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन रुकवाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलने पर पहुंची टीम
बजरंग दल के जिला वीर सावरकर गौशाला प्रखंड के अभिजीत सिंह राजपूत ने बताया कि कार्यकर्ताओं को रात में एक वाहन में गोवंश ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन को रोका। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
गोवंश को पहुंचाया गौशाला
वाहन में मिले गोवंश को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया। कार्रवाई के दौरान बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख बलवीर यादव, प्रखंड संयोजक प्रदीप चौकसे, शिशुपाल ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।