भोपाल में अनूठी पहल; दीपावली पर पेड़ों की आरती, दीप जलाकर करते हैं प्रकृति का सम्मान
भोपाल की बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी में रहवासी पिछले आठ वर्षों से दीपावली पर पेड़ों की आरती उतारकर दीप जलाते हैं।
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 11:34:12 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 11:34:12 AM (IST)
योजन में महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग उत्साह से शामिल होते हैं। आसपास की कॉलोनियों के रहवासी भी पर्यावरण संरक्षण की इस पहल से जुड़ रहे हैं। सौ-आयोजकHighLights
- प्रकृति के प्रति प्रेम की आठ साल से निभा रहे अनूठी परंपरा
- बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी में रहवासियों की पहल
- दीपावली से एक दिन पहले यह आयोजन किया जाता है
नईदुनिया प्रतिनधि,भोपाल। दीपावली पर जहां लोग घरों और मंदिरों में दीप जलाकर पूजा करते हैं, वहीं बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी के रहवासी पिछले 8 साल से जीवनदायी पेड़ों की आरती उतारकर दीप प्रज्वलित कर रहे हैं।
इस अनूठी परंपरा के जरिए रहवासी पेड़ों से मिलने वाली ऑक्सीजन और जीवनदायिनी भूमिका के प्रति आभार जताते हैं।
सांसे देते हैं वृक्ष
कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि पेड़ हमारे जीवन की आधारशिला हैं। इन्हीं से हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन मिलती है। इसलिए दीपावली से एक दिन पहले शनिवार को पेड़ों की आरती उतारकर दीपक लगाए जाते हैं।
उत्साह से करते हैं पूजा
इस आयोजन में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा उत्साह से शामिल होते हैं। आसपास की कॉलोनियों के रहवासी भी इस पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं।