• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में डॉक्टरों से नर्सिंग स्टाफ तक को मिलेंगे टैबलेट, अस्पतालों को पेपरलेस होने में 6 महीने की देरी

हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (एचएमआइएस) को एक नवंबर से पूरी तरह लागू करने की तैयारी थी, लेकिन अभी तक तकनीकी और संसाधन संबंधी तैयारियां ही पूरी नहीं हो पाईं।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 10:22:22 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 10:22:22 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में डॉक्टरों से नर्सिंग स्टाफ तक को मिलेंगे टैबलेट, अस्पतालों को पेपरलेस होने में 6 महीने की देरी
सरकारी अस्पतालों में पेपरलेस इलाज का इंतजार बढ़ा।

HighLights

  1. सरकारी अस्पतालों में पेपरलेस इलाज का इंतजार बढ़ा
  2. तकनीकी तैयारियां अधूरी, 6 महीने टल सकती है योजना
  3. सरकारी अस्पतालों में HMIS लागू होने में 6 माह की देरी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। उप स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर मेडिकल कालेजों तक प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों में मरीजों के पंजीयन, उपचार, जांच और दवाओं का रिकार्ड डिजिटल करने की योजना में लगभग छह महीने की देरी हो सकती है।

दरअसल, हास्पिटल मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (एचएमआइएस) को एक नवंबर से पूरी तरह लागू करने की तैयारी थी, लेकिन अभी तक तकनीकी और संसाधन संबंधी तैयारियां ही पूरी नहीं हो पाईं।

फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन को भी मिलेंगे टैबलेट

इस योजना के तहत डाक्टरों के साथ नर्सिंग आफिसर, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन को भी टैबलेट दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कारपोरेशन के माध्यम से लगभग एक लाख टैबलेट खरीदे जाने हैं। इनमें अलग-अलग माड्यूल के साफ्टवेयर इंस्टाल होंगे, जिन पर पंजीयन, जांच, दवा वितरण और इलाज की जानकारी दर्ज की जाएगी। राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम एचएमआइएस तैयार कर रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।


कुछ अस्पतालों में काम शुरू, पर व्यवस्था अभी पेपरलेस नहीं

कुछ शासकीय अस्पतालों में एचएमआइएस के तहत काम हो रहा है, लेकिन व्यवस्था अभी पूरी तरह पेपरलेस नहीं है। उपमुख्यमंत्री (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग) राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि योजना की नियमित समीक्षा की जा रही है। सभी राज्यों के माडल देखने के बाद उनके नवाचारों को शामिल कर प्रदेश में आदर्श एचएमआइएस लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 8 कारों का काफिला लेकर पहुंचे जुआरी, थाने से 100 मीटर दूर फ्लैट में जमाया अड्डा, 15 गिरफ्तार

एचएमआइएस लागू होने से ये होंगे लाभ

मरीजों का पंजीयन आनलाइन होगा और डाक्टर की पर्ची मोबाइल पर मिल सकेगी। मरीज के पुराने इलाज, जांच और दवाओं की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। डाक्टर की जांच संबंधी सूचना लैब पहुंचेगी और रिपोर्ट डिजिटल रूप से मिलेगी।

अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और वितरण के साथ स्टाक का रिकार्ड अपडेट होगा। अधिकारियों को मरीजों की संख्या, उपलब्ध बेड, दवाओं के स्टाक और जांचों की जानकारी ऑनलाइन मिलेगी। रेफरल भी आसान होगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।