• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

पोषण रिपोर्ट: MP में हर 10 में से 4 बच्चे उम्र के हिसाब से ठिगने, 23% बच्चों का वजन कम

प्रदेश में जांचे गए 51.03 लाख बच्चों में 11.88 लाख कम वजन और 3.55 लाख दुबलेपन से प्रभावित मिले। पिछले साल की तुलना में ठिगनेपन की दर बढ़ी है।

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 02:34:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 02:34:24 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पोषण रिपोर्ट: MP में हर 10 में से 4 बच्चे उम्र के हिसाब से ठिगने, 23% बच्चों का वजन कम
पोषण ट्रेकर रिपोर्ट मप्र। फोटो- एआई की मदद से तैयार की गई

HighLights

  1. पांच साल तक के बच्चों में ठिगनेपन की दर 40.72 प्रतिशत
  2. 20.78 लाख बच्चे उम्र के अनुपात में कम लंबाई वाले मिले
  3. मप्र में पिछले साल की तुलना में ठिगनेपन की दर बढ़ी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में बच्चों के कुपोषण की स्थिति अब भी चिंताजनक है। यहां पांच साल तक की उम्र के प्रत्येक 10 बच्चों में से करीब चार अपनी उम्र के अनुपात में ठिगने हैं। वहीं, 23.3 प्रतिशत बच्चों का वजन सामान्य से कम है। यह तस्वीर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पोषण ट्रैकर एप के अक्टूबर 2026 के आंकड़ों से सामने आई है।

पांच साल में चौकाने वाले आंकड़े

इन आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में पांच साल तक के 51 लाख 22 हजार 847 बच्चों में से 51 लाख तीन हजार 206 की लंबाई और वजन मापा गया। इनमें 20 लाख 78 हजार 62 बच्चे ठिगनेपन (स्टंटिंग), 11 लाख 88 हजार 901 बच्चे कम वजन और तीन लाख 55 हजार 419 बच्चे दुबलेपन (वेस्टिंग) से प्रभावित मिले। यानी बच्चों में ठिगनेपन की दर 40.72 प्रतिशत, कम वजन की दर 23.30 प्रतिशत और दुबलेपन की दर 6.96 प्रतिशत दर्ज की गई है।


जबकि केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा में उपलब्ध कराए आंकड़ों के अनुसार पिछले साल अक्टूबर में ठिगनापन 36.64 प्रतिशत, कम वजन 23.25 प्रतिशत और दुबलापन का 8.45 प्रतिशत था।

अभिभावकों में न्यूट्रिशन की समझ जरूरी

पोषण ट्रैकर के अनुसार, पूरक पोषण आहार के लिए पात्र मिले 65 लाख 90 हजार 347 हितग्राहियों में से 52 लाख 13 हजार 44 को महीने में कम से कम 15 दिन और 46 लाख 66 हजार 673 हितग्राहियों को कम से कम 21 दिन पोषण आहार मिला। यानी सभी पात्रों तक नियमित पोषण आहार भी नहीं पहुंचा।

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स में सेंट्रल इंडिया के एग्जीक्यूटिव मेंबर और 4 साल तक मप्र के सचिव रहे डॉ. राजेश टिक्कस ने कहा कि पांच साल तक के बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास भविष्य की दृष्टि से आहार और विहार दोनों जरूरी हैं।

कुछ चीजें जेनेटिक यानी माता-पिता से मिलती हैं, लेकिन संतुलित आहार जरूरी है। यह बॉडी का पूरा प्लान बनाता है। उन्होंने कहा, अनेक अभिभावकों को न्यूट्रिशन की समझ नहीं होती, जिस कारण बच्चे कुपोषण, एनीमिया, विटामिन डी की कमी जैसी समस्या से ग्रसित हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- MP में पराली जलाने पर सख्ती बेअसर, 708 घटनाओं के साथ देश में तीसरे नंबर पर प्रदेश

बच्चों को सिर्फ दूध नहीं, पूरी थाली चाहिए

- बच्चों को दिन में तीन बार खाना खिलाएं और दो बार पौष्टिक नाश्ता कराएं।

- बच्चों को अनाज, सभी प्रकार की दालें, मौसमी सब्जी और फल खिलाएं।

- सिर्फ दूध ही नहीं पिलाना चाहिए। दो साल के बच्चे के लिए एक से दो पाव तक दूध काफी है।

- मां के शरीर के हिसाब से ही बच्चे की जरूरत आधी होती है। मां को पूरी थाली खाना है तो बच्चे को आधी थाली खाना चाहिए।

(जैसा की पोषण विशेषज्ञों ने बताया)

ठिगनेपन, कम वजन और दुबलेपन वाले बच्चों को चिह्नित कर आंगनबाड़ी स्तर पर विशेष निगरानी में रखा जाता है। पोषण आहार के वितरण को और नियमित करने के लिए जिलों को निर्देश दिए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का काम भी चल रहा है। - स्वर्णिमा शुक्ला, संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।