• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

सागर: पत्नी को भगाने के शक में बेटे ने मां का सिर फोड़ा, लहूलुहान महिला को पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में संतोष अहिरवार ने अपनी मां गुलाबबाई पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर उसने पत्थर से मां के सिर पर हमला क...और पढ़ें

By Surendra rajputEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 03:07:48 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 03:07:48 PM (IST)
सागर: पत्नी को भगाने के शक में बेटे ने मां का सिर फोड़ा, लहूलुहान महिला को पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. पत्नी को भगाने के शक में बेटे ने किया हमला
  2. घायल महिला को पड़ोसियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र में गल्ला मंडी चौराहे के पास पत्नी को भगाने के शक में बेटे ने अपनी मां पर पत्थर से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित बेटे संतोष अहिरवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी को भगाने का शक

पुलिस के अनुसार गल्ला मंडी चौराहा, गढ़ौली खुर्द पेट्रोल पंप के पास रहने वाली गुलाबबाई अहिरवार पति परमलाल अहिरवार तला कोठी में साफ-सफाई का काम करती हैं। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह घर से काम पर जा रही थी।


इसी दौरान गल्ला मंडी चौराहे पर उनका बड़ा बेटा संतोष अहिरवार मिल गया। उसने मां पर अपनी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें- Bhopal Crime: न्यू कबाड़खाना में बदमाशों का तांडव; 4 गाड़ियों में तोड़फोड़ का CCTV फुटेज वायरल, दो थानों में FIR

पत्थर से किया हमला

गुलाबबाई ने कहा कि उन्होंने किसी को नहीं भगाया, बल्कि उसकी पत्नी खुद गई है। इस बात पर संतोष ने वहां पड़ा पत्थर उठाकर मां के सिर पर मार दिया।

चोट लगने से उनके सिर से खून निकलने लगा और चक्कर आने पर वह जमीन पर गिर गईं। गिरने से उनके दोनों हाथों में भी चोटें आईं। घटना के बाद आरोपित बेटा मौके से भाग गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां महिला के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।