
डिजिटल डेस्क, भोपाल। हजरत निजामुद्दीन, दानापुर, हरिद्वार समेत अंबेडकर नगर के लिए 7 स्पेशल ट्रेन (Special Train), यूपी-एमपी और बिहार के यात्री देख लें शेड्यूल। रेलवे प्रशासन ने 7 ट्रेनों का एलान किया है जिससे दानापुर, हजरत निजामुद्दीन, हरिद्वार, रानी कमलापति और डॉ. अंबेडकर नगर की ओर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी।

दुर्गा पूजा से लेकर दिवाली-छठ त्योहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान लगातार किया जा रहा है। प्रदेश से बाहर रहने वाले लोग त्योहार पर घर जल्दी पहुंच सकें, इस वजह से भीड़ के मुताबिक अलग-अलग स्टेशनों से स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इस बीच पश्चिम मध्य रेलवे ने कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन ट्रेनों के चलने से दानापुर, हजरत निजामुद्दीन, हरिद्वार, रानी कमलापति और डॉ. अंबेडकर नगर की ओर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी।
ट्रेन नंबर 01667 रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को संचालित होगी। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 14:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 01668 दानापुर-रानी कमलापति एक्सप्रेस 13 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को संचालित होगी। यह ट्रेन दानापुर से सुबह 11:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- MP में 1.25 करोड़ लाडली बहनों को 1500 रुपये का इंतजार, Ladli Behna Yojana की 41वीं किस्त कब आएगी? जानें लेटेस्ट अपडेट
ट्रेन नंबर 01667/01668 रानी कमलापति-दानापुर का स्टॉपेज नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा होगा।
ट्रेन नंबर 09823 सोगरिया-दानापुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। यह ट्रेन सोगरिया से रात 23:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 09824 दानापुर-सोगरिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। यह ट्रेन दानापुर से रात 01:15 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 03:45 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 09823/09824 सोगरिया-दानापुर का स्टॉपेज बारां, सालपुरा, छाबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा होगा।
ट्रेन नंबर 01707 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। यह ट्रेन जबलपुर से रात 20:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 14:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 01708 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को रवाना होगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 15:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 09:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 01707/01708 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन का ठहराव कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसीकलां होगा।