
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं को नवरात्रि में लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana 41st Kist Update) के 1500 रुपये का शगुन मिलने का इंतजार है। लेकिन आज 12 अक्टूबर होने के बाद भी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त को लेकर सरकार की ओर से ऐलान नहीं किया गया है। आमतौर पर हर महीने 10 से 13 तारीख के बीच लाडली बहना योजना की मासिक किस्त जारी हो जाती है।
इस बार प्रदेश की महिलाओं को थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 13 अक्टूबर को दिल्ली दौरे पर होंगे। ऐसे में लाडली बहना योजना (LBY 41st Installment) के कार्यक्रम में देरी हो सकती है। अभी तक सरकार ने कोई औपचारिक घोषणा भी नहीं की है। माना जा रहा है कि 15 अक्टूबर तक महिलाओं के खाते में पैसा आ सकता है।
एक चर्चा यह भी चल रही है कि लाडली बहनों को इस महीने 1500 रुपये के बजाय 1750 रुपये दिए जा सकते हैं। हम आपको बता दें कि आपके खाते में 1500 रुपये ही आएंगे। मध्य प्रदेश सरकार साल में 2 बार रक्षा बंधन और भाई दूज के मौके पर 250-250 रुपये का शगुन अलग से देती है। भाई दूज अगले महीने नवंबर में है। ऐसे में अक्टूबर महीने की किस्त में 250 रुपये का शगुन नहीं मिलेगा। लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त में जरूर यह शगुन मिल सकता है।
लाडली बहना योजना की लाभार्थियों की वेरिफिकेशन की तैयारी है। प्रशासन ऐसे नामों को लिस्ट से हटाने की तैयारी में है, जो पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करते हैं और इसके बावजूद योजना का लाभ ले रहे हैं। आप भी अगर पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करती हैं तो हमारी सलाह है कि खुद ही योजना का लाभ सरेंडर कर दें।
यह भी पढ़ें- अटल पेंशन योजना से क्या आप जुड़ सकते हैं? यहां चेक करें पात्रता और नियम, हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये
वैसे अगर आप चाहें तो लिस्ट में भी अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको 'अंतिम सूची' पर क्लिक करना होगा। अब अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन कर लिस्ट चेक कर सकते हैं।