MP Swamitva Yojana: मंदसौर-उज्जैन निश्शुल्क रजिस्ट्री में आगे, इंदौर-भोपाल पिछड़े
प्रदेश में 49.55 लाख ग्रामीण भूखंडों की निश्शुल्क रजिस्ट्री का लक्ष्य, अब तक 26.57 लाख रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं।
Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 12:51:07 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 12:51:07 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गईHighLights
- प्रदेश में 49.55 लाख ग्रामीण भूखंडों की निश्शुल्क रजिस्ट्री का लक्ष्य
- अब तक 26.57 लाख रजिस्ट्रियां, ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक
- मंदसौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सिवनी और राजगढ़ का प्रदर्शन बेहतर
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश सरकार स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के 49.55 लाख भूखंडों की निश्शुल्क रजिस्ट्री करा रही है। अब तक 26.57 लाख रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। इसमें मंदसौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सिवनी और राजगढ़ जिलों का प्रदर्शन बेहतर है, जबकि इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर पीछे हैं। सरकार ने 13 दिसंबर तक लक्षित रजिस्ट्रियां पूरी करने का लक्ष्य रखा है।
डेढ़ माह में 26 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों और कलेक्टरों को इसे प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि निश्शुल्क रजिस्ट्रियां 12 अक्टूबर से शुरू हुई थीं। डेढ़ माह में 26 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां होना उल्लेखनीय है, क्योंकि सामान्य तौर पर पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यालय में प्रदेशभर में सालाना करीब तीन लाख रजिस्ट्रियां होती हैं।
सरकार ने 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियों का लक्ष्य रखा था, जो चार दिन पहले पूरा हो गया। 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक की छूट कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार इन भूखंडों का मूल्य 87 हजार करोड़ रुपये आंका गया है।
दतिया, टीकमगढ़, भिंड, निवाड़ी और मुरैना पीछे
निश्शुल्क रजिस्ट्री के लिए दी गई छूट 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। मुख्यमंत्री ने काम दिसंबर के पहले पखवाड़े में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कम रजिस्ट्रियों वाले दतिया, टीकमगढ़, भिंड, निवाड़ी और मुरैना पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।
भोपाल में 42,199 के विरुद्ध 21,294, इंदौर में 95,092 के विरुद्ध 44,521, ग्वालियर में 69,988 के विरुद्ध 30,119 और जबलपुर में 1,37839 के विरुद्ध 82,356 रजिस्ट्रियां हुई हैं।
बेहतर प्रदर्शन वाले जिले
मंदसौर- 1,07,540
उज्जैन- 1,07,397
छिंदवाड़ा- 99,492
सिवनी- 97,466
राजगढ़- 97, 217