• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

इंदौर-भोपाल-जबलपुर एक्सप्रेस-वे के किनारे बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक हब, स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV)करेगी जमीन की तलाश

एमपी में इंदौर-भोपाल-जबलपुर एक्सप्रेस-वे के किनारे सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनेगा। धरमपुरा और आष्टा में विशाल पार्क स्थापित होंगे। जमीन अधिग्रहण ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 10:29:34 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 10:34:35 AM (IST)
इंदौर-भोपाल-जबलपुर एक्सप्रेस-वे के किनारे बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक हब, स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV)करेगी जमीन की तलाश
इंदौर-भोपाल-जबलपुर एक्सप्रेस-वे के किनारे बनेगा सबसे बड़ा औद्योगिक हब। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. एमपी में बनेगा सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर।
  2. इंदौर, भोपाल और जबलपुर एक्सप्रेस-वे किनारे बिछेंगे उद्योग।
  3. धरमपुरा और आष्टा में बनेंगे विशाल औद्योगिक पार्क

डिजिटल डेस्क। मध्यप्रदेश में विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी हो रही है। राज्य के तीन प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल और जबलपुर को जोड़ने वाले प्रस्तावित 600 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे के किनारे प्रदेश का सबसे बड़ा और पहला इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।

यह एक्सप्रेस-वे महज शहरों के बीच सफर का रास्ता नहीं होगा, बल्कि इसके आसपास के इलाकों में नए औद्योगिक क्षेत्र बसाए जाएंगे, जो नए उद्योगों की स्थापना का मुख्य आधार बनेंगे।

धरमपुरा और आष्टा में बनेंगे विशाल औद्योगिक पार्क

  • इस महात्वाकांक्षी परियोजना के तहत जबलपुर और भोपाल के बीच धरमपुरा में 576 करोड़ रुपये की लागत से 954 एकड़ में एक मल्टी-प्रोडक्ट इंडस्ट्रियल पार्क तैयार किया जा रहा है। यह जगह जबलपुर से मात्र 40 किमी और भोपाल से 297 किमी की दूरी पर स्थित है।

  • वहीं, भोपाल और इंदौर के मध्य सीहोर जिले के आष्टा में लगभग 21 हजार एकड़ (8,482 हेक्टेयर) जमीन पर एक और विशाल औद्योगिक पार्क प्रस्तावित है। इसके अलावा बढ़ियाखेड़ी और झीलेरा में भी नए औद्योगिक केंद्र विकसित किए जाएंगे। आष्टा वाले प्रोजेक्ट के लिए सरकार 5 हजार हेक्टेयर निजी जमीन का अधिग्रहण करेगी, जबकि 6 हजार एकड़ सरकारी और औद्योगिक विकास निगम की जमीन पहले से उपलब्ध है।
  • जमीन अधिग्रहण के लिए बनेगी स्पेशल कंपनी (SPV)

    • सड़क किनारे उद्योगों के लिए माकूल जमीन तलाशने का जिम्मा एक नई स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) कंपनी को सौंपा जाएगा। सरकार इस कंपनी को जमीन अधिग्रहण के विशेष अधिकार भी दे सकती है। गुरुवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस कंपनी के गठन को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है।

  • कैबिनेट की हरी झंडी मिलने के बाद, यह कंपनी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले कनेक्टिविटी और जमीन की उपलब्धता तलाशेगी और एक साल के भीतर यह तय करेगी कि एक्सप्रेस-वे के आसपास किन-किन जगहों पर उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं।
  • सांदीपनि स्कूलों की बसों के किराए पर भी लिया जाएगा फैसला

    • औद्योगिक कॉरिडोर के प्रस्ताव के साथ-साथ गुरुवार को सुबह 11 बजे होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कुछ अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाएंगे। इसमें सांदीपनि स्कूलों की बसों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है। नए प्रस्ताव के मुताबिक, अब बसों का किराया राज्य स्तर पर तय न होकर कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला समिति तय करेगी।
    • गौरतलब है कि प्रदेश के 19 जिलों में बस ऑपरेटर नहीं मिलने के कारण करीब 1.5 लाख बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त, बैठक में नए जिलों (निवाड़ी, मैहर, मऊगंज और पांढुर्ना) में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय खोलने और विभिन्न विभागों की योजनाओं को 31 मार्च 2031 तक निरंतर रखने के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- MP पराली जलाने में देश में नंबर-1, पंजाब-हरियाणा भी छूटे पीछे; किसानों पर लगेगा जुर्माना