भोपाल: बीयू में गेस्ट फैकल्टी के इंटरव्यू आज से, 18 नवंबर तक चलेंगे
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गेस्ट फैकल्टी के साक्षात्कार 16 से 18 नवंबर तक आयोजित होंगे।
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 07:54:27 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 07:54:27 AM (IST)
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल। फाइल फोटोHighLights
- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आज से होंगे इंटरव्यू
- गेस्ट फैकल्टी के साक्षात्कार 16 से 18 नवंबर तक
- तारीख, समय और स्थान की जानकारी विभाग से मिलेगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों (गेस्ट फैकल्टी) की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत विभिन्न विभागों में पदों के लिए साक्षात्कार सोमवार, 16 नवंबर से शुरू हो रहे हैं, जो 18 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
विभागाध्यक्षों से मिलेगी जानकारी
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, साक्षात्कार की निर्धारित तिथि, समय और स्थान के संबंध में पात्र आवेदकों को संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा सीधे सूचित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है।
जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचें
विश्वविद्यालय ने आवेदकों को निर्देशित किया है कि वे साक्षात्कार के समय अपने सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहें।