• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में पुलिस को चकमा देकर भागा चोरी का संदेही; 4 पुलिसकर्मियों की जांच शुरू

भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में चोरी के लाखों रुपये के माल की बरामदगी के लिए संदेही कृष्णा गिरी उर्फ छिहत्तर को कटारा हिल्स स्थित उसके घर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह पुलिस टीम को चकमा देकर भाग निकला।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 09:10:15 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 09:10:15 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में पुलिस को चकमा देकर भागा चोरी का संदेही; 4 पुलिसकर्मियों की जांच शुरू
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. कोलार थाना क्षेत्र में हिरासत से भागा चोरी का संदेही
  2. चार पुलिसकर्मियों की भूमिका जांच के दायरे में
  3. 30 मिनट की तलाश के बाद फिर से पकड़ लिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। चोरी के लाखों रुपये के माल की बरामदगी के लिए घर ले जाते समय पुलिस हिरासत से संदेही बदमाश के भागने के मामले में अब पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। डीसीपी ने ड्यूटी पर तैनात चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

उनसे यह पता लगाया जाएगा कि सुरक्षा में चूक कैसे हुई और हिरासत में मौजूद आरोपित पुलिस को चकमा देकर कैसे फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- ट्रक की तेज रोशनी से बिगड़ा कार का संतुलन, 5 फीट दूर खुले कुएं में जा गिरी, तैरकर बाहर निकले तीन भाई

कोलार थाने का मामला

मामला कोलार थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के प्रकरण से जुड़ा है। संदेही कृष्णा गिरी उर्फ छिहत्तर को शुक्रवार रात करीब 8 बजे एसआई शिवेंद्र पाठक, एसआई कमल सिंह, प्रधान आरक्षक दौलतराम और आरक्षक रवि पाल कटारा हिल्स स्थित उसके घर ले जा रहे थे। इसी दौरान वह पुलिस टीम को चकमा देकर भाग निकला।


हालांकि, पुलिस ने करीब आधे घंटे की तलाश के बाद उसे कॉलोनी में ही दोबारा पकड़ लिया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।