• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Milk Rate Hike: जबलपुर में मनमर्जी से बढ़ा रहे दूध के दाम, जनता को प्रशासन से है कार्रवाई की आस

जबलपुर में डेयरी संचालकों ने मनमर्जी से दूध के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। प्रति लीटर दूध की कीमत में 3 रुपये की वृद्धि क...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 11 Aug 2025 01:01:31 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Aug 2025 01:39:31 PM (IST)
Milk Rate Hike: जबलपुर में मनमर्जी से बढ़ा रहे दूध के दाम, जनता को प्रशासन से है कार्रवाई की आस
जबलपुर में बढ़ रहे दूध के रेट से आम लोग परेशान। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. डेयरी संचालकों की मुनाफाखोरी, बिना अनुमति दूध के दाम बढ़ाने का आरोप।
  2. प्रशासन की भूमिका पर सवाल, दूध की गुणवत्ता और दामों पर नियंत्रण की मांग।
  3. जबलपुर में हाल ही में दूध के दाम बढ़ाकर 70 से 73 रुपये कर दिए गए हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर में डेयरी संचालकों ने एक बार फिर मनमर्जी से दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। प्रति लीटर दूध की कीमत में तीन रुपये की वृद्धि डेयरी संचालकों ने की है। दूध के दाम बढ़ने से नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। डेयरी संचालकों की मनमर्नी पर अंकुश लगाने के लिए वे प्रशासन से कार्रवाई की आस लगा रहे हैं। कुछ संगठनों ने दूध मूल्य वृद्धि का विरोध शुरू कर दिया है।

आरोप लगाए जा रहे हैं कि दूध की कीमतों में वृद्धि से पूर्व डेयरी संचालकों ने न तो प्रशासन से अनुमति ली, न ही सूचना दी। जबलपुर में 100 से ज्यादा डेयरियां संचालित हैं, जहां पर रोजाना लाखों लीटर दूध उत्पादन होता है। यहां से बड़ी मात्रा में दूध की खेप नागपुर और अन्य शहरों में भेज दी जाती है। जो शेष बचता है, उसे शहर में खपाया जा रहा है। इस दूध की गुणवत्ता ठीक नहीं रहती है।


डेयरियों पर नहीं हो रही कार्रवाई

naidunia_image

गुणवत्ता से खिलवाड़ करने के बाद भी दूध के दाम बढ़ाकर 70 से 73 रुपये कर दिए गए। इधर वेटरनरी विभाग भी इन डेयरियों में पले गोवंश के साथ हो रहे अत्याचार और ज्यादा दूध उत्पादन की लालच में उन्हें लगाए जा रहे जहरीले इंजेक्शन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिले में तीन साल के भीतर दूध के दामों में 11 रुपये तक वृद्धि की जा चुकी है।

प्रशासन और दूध व्यापारी भी बच रहे

naidunia_image

त्योहारों के ठीक पहले दूध के दाम बढ़ाकर महंगाई का झटका दिया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रशासन के मौन पर नाराज है। इधर दुग्ध माफियाओं ने अपनी मर्जी से दाम बढ़ दिए हैं। जबकि गाय-भैंस पालन में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री चारा, भूसा के दाम फिलहाल नहीं बढ़े हैं, मुनाफाखोरी के लिए दूध के दाम बढ़ा दिए गए। दूसरी ओर आसपास के गांवों में भैंस का दूध 50 से 55 रुपये लीटर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : जबलपुर के सिहोरा में बड़ी वारदात, माइक्रो फाइनेंस बैंक से 12 किलो सोना और 5 लाख कैश लूट ले गए बदमाश