• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जबलपुर के सिहोरा में बड़ी वारदात, माइक्रो फाइनेंस बैंक से 12 किलो सोना और 5 लाख कैश लूट ले गए बदमाश

Sihora Bank Robbery: जबलपुर के सिहोरा में माइक्रो फाइनेंस बैंक में लूट की बड़ी वारदात हुई है। नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में घुसकर 12 किलो सोना और 5 लाख ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 11 Aug 2025 12:40:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Aug 2025 02:33:51 PM (IST)
जबलपुर के सिहोरा में बड़ी वारदात, माइक्रो फाइनेंस बैंक से 12 किलो सोना और 5 लाख कैश लूट ले गए बदमाश
जबलपुर के सिहोरा में हुई लूट की बड़ी वारदात। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस की तलाश जारी।
  2. कटनी-जबलपुर हाईवे पर नाकाबंदी, लुटेरों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी।
  3. बदमाशों ने कट्टा दिखाकर बैंक कर्मचारी को धमकाया और लूट लिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर जिले के सिहोरा के खितौला में सोमवार की सुबह पांच बदमाशों ने कट्टे की नोक पर स्माल फायनेंस बैंक (इसाफ बैंक) को लूट लिया। बदमाशों ने बैंक के स्ट्रांग रूम को खुलवाया और उसमें रखा 12 किलो सोना और नकदी लूट कर ले गए।

प्रारंभिक जानकारी है कि चार बदमाश बैंक के अंदर गए और उनका एक साथी बैंक के बाहर पहरेदारी कर रहा था। पूरी प्लानिंग से घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए आस-पास के सभी थानों को सूचना भेज दी है। जगह-जगह नाकेबंदी की गई है।


सिहोरा के खितौला स्थित इसाफ बैंक सुबह 9.30 बजे खुल गया था। कामकाज शुरू हुआ था, उसी समय दो बाइक पर पांच बदमाश पहुंचे। बैंक के भीतर प्रवेश करने के साथ ही चारों बदमाशों ने कट्टा निकाल लिया था। बैंक कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को धमकाते हुए बैंक में एक कमरे में बंद कर दिया।

naidunia_image

बैंक के मैनेजर की कनपटी पर कट्टा रख दिया था और जान से मार देने की धमकी देते हुए स्ट्रांग रूम खोलने का दबाव बनाया था। स्ट्रांग रूम खुलवाकर उसमें रखा करीब 12 किलो ग्राम सोना आरोपी ने अपने थैले में भर लिया, सोने के साथ लगभग पांच लाख से अधिक के नोट भी थैले में रख लिए। इसके बाद आरोपी कट्टा लहराते हुए भाग गए।

यह भी पढ़ें : जिन सवालों को पूछने में लगे 2 घंटे 7 मिनट, बाल मुनि ने उनका 12 मिनट 7 सेकंड में दे दिया जवाब