• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में जल, जन, सेवा संकल्प यात्रा ने तय की 17 हजार किमी की दूरी, 53 जिलों में 700 से ज्यादा कार्यक्रम

मध्य प्रदेश में जल, जन, सेवा संकल्प यात्रा ने 17 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 53 जिलों में 700 से अधिक कार्यक्रमों के जरिए युवाओं और नागरिकों को सेवा ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 11:19:08 AM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 11:19:08 AM (IST)
MP में जल, जन, सेवा संकल्प यात्रा ने तय की 17 हजार किमी की दूरी, 53 जिलों में 700 से ज्यादा कार्यक्रम
MP में जल, जन, सेवा संकल्प यात्रा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जल, जन, सेवा संकल्प यात्रा ने 17 हजार किलोमीटर दूरी तय।
  2. यात्रा के दौरान 14 मार्गों पर 393 पड़ाव बनाए गए।
  3. प्रदेश के 53 जिलों में 700 से अधिक कार्यक्रम हुए।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को युवाओं तक पहुंचाने के लिए 18 सितंबर से पांच अक्टूबर तक आयोजित जल, जन, सेवा संकल्प यात्रा ने मध्य प्रदेश में लगभग 17 हजार किलोमीटर की दूरी तय की।

14 मार्गों पर 393 पड़ाव

इस यात्रा के दौरान 14 मार्गों पर 393 पड़ाव बनाए गए, जिनमें 139 रात्रि विश्राम और 254 अन्य पड़ाव शामिल थे। इस दौरान प्रदेश के 53 जिलों में 700 से अधिक सेवा एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

व्यापक जनअभियान बनी यात्रा

भाजपा प्रदेश महामंत्री और सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक राहुल कोठारी ने बताया कि यह यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को जागृत करने वाला व्यापक जनअभियान बन गई।

समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ा

यात्रा के दौरान हजारों युवाओं, भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जल संरक्षण, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगजनों का सम्मान, पोषण किट वितरण और नशामुक्ति जैसे अनेक सेवा कार्यों में भाग लिया। इस प्रकार, यात्रा ने गांव-गांव जाकर समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया।


यह भी पढ़ें- रायसेन में 20 दिनों बाद वन विभाग को मिली सफलता, सांची पहाड़ी पर पिंजरे में मांस रखकर तेंदुआ को किया कैद, वन विहार भेजा गया