MP News:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में बोले नड्डा- 'ईवीएम की चिंता छोड़ आत्मचिंतन करे कांग्रेस'
भोपाल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और आइएनडीआइए गठबंधन संवैधानिक संस्थाओं पर जनता का विश्वास कमजोर करना चाहते हैं। राहुल गांधी को ईवीएम की चिंता छोड़ आत्मचिंतन करने की सलाह दी।
By bhupendra Singh RajputEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 01:36:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 01:36:24 PM (IST)
पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल शामिल हुए।नईदुनिया।HighLights
- कांग्रेस पर देश को अस्थिर करने की साजिश का आरोप
- एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर साधा निशाना
- राहुल गांधी को ईवीएम की चिंता छोड़ आत्मचिंतन करने की सलाह दी
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को भोपाल में कहा कि कांग्रेस के ‘अबोध बालक’ राहुल गांधी को ईवीएम की चिंता छोड़ आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आईएनडीआईए गठबंधन सोची-समझी साजिश के तहत संवैधानिक संस्थाओं पर जनता का विश्वास कमजोर कर देश को अस्थिर करना चाहते हैं।
लोगों एसआईआर की सही जानकारी दें- नड्डा
नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आईएनडीआईए गठबंधन घुसपैठियों को वोटबैंक बनाना चाहते हैं, इसलिए उन्हें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से परेशानी हो रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से लोगों को चुनाव आयोग की प्रक्रिया और एसआईआर की वास्तविक स्थिति से अवगत कराने का आह्वान किया।
खुद को आपातकाल का भुक्तभोगी बताते हुए नड्डा ने कहा, कांग्रेस समझ चुकी है कि जनता उसे अगले 20-30 साल तक सत्ता में आने का मौका नहीं देगी, इसलिए वह चुनावी हार का ठीकरा निर्वाचन आयोग पर फोड़ रही है।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति को ‘हिट एंड रन’ बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में वोट चोरी के आरोप लगाए, लेकिन निर्वाचन आयोग के हलफनामे के साथ सबूत मांगने पर कांग्रेस पीछे हट गई। दावा किया कि 90 बार चुनी हुई सरकारें बर्खास्त की गईं।
नकारात्मक राजनीति कर रही कांग्रेस
डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर नकारात्मक राजनीति कर रही है। उसकी अराजकता के खिलाफ प्रदेश में पदयात्राएं हो रही हैं, आने वाले दिनों में जिलों में भी यात्राएं होंगी।
मंच पर नारा लगवाते समय मुख्यमंत्री की जुबान फिसली। उन्होंने नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, जेपी नड्डा मुर्दा... कहा, फिर स्वयं को संभालते हुए 'जेपी नड्डा जिंदाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद' का नारा लगाया।