
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शारदीय नवरात्रि 2026 के प्रथम दिन (11 अक्टूबर) के पावण अवसर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित नेहरू नगर के प्रसिद्ध करुणाधाम आश्रम में भक्ति, आस्था और दिव्य ऊर्जा का अनुपम संगम देखने को मिला। शनिवार देर रात जयकारों की गूंज, ढोल-धमाकों की ताल और प्रसिद्ध बारेलाल बैंड की सुमधुर धुनों के बीच 21 फीट ऊंची विशाल 'पंचमुखी महाकाली' (मां बड़ी अम्मा) का भव्य आगमन और स्वागत हुआ।
मध्य प्रदेश में पहली बार प्रतिष्ठित हुई पंचमुखी महाकाली के इस रौद्र रूप सुंदरी स्वरूप के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
करुणाधाम आश्रम की युवा समिति के अध्यक्ष शाश्वत शांडिल्य के अनुसार, इस वर्ष का शारदीय नवरात्रि महोत्सव 'नौ रातें, नौ रंग और नौ दिव्य रूप' की थीम पर मनाया जा रहा है। नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक मां बड़ी अम्मा का प्रतिदिन अलग-अलग रंगों के परिधानों व दिव्य सामग्री से विशेष श्रृंगार किया जाएगा तथा महाआरती का आयोजन होगा।
21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली की यह दिव्य प्रतिमा पूरे नौ दिनों तक भोपाल व आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आस्था केंद्र बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- Today in Bhopal: करुणाधाम आश्रम में नाटक मंचन, उत्कल भवन में नृत्य कार्यशाला