• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के कटारा हिल्स में बनेगी 30 करोड़ की सिक्सलेन सड़क, अमलतास से बायपास तक स्ट्रीट लाइट से चमकेगा मार्ग

कटारा हिल्स क्षेत्र में अमलतास चौराहे से भोपाल बायपास तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क को सिक्सलेन बनाया जाएगा। 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस ...और पढ़ें

By anuj mainaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 06:34:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 06:34:11 PM (IST)
भोपाल के कटारा हिल्स में बनेगी 30 करोड़ की सिक्सलेन सड़क, अमलतास से बायपास तक स्ट्रीट लाइट से चमकेगा मार्ग
भोपाल के कटारा हिल्स में बनेगी 30 करोड़ की सिक्सलेन सड़क

HighLights

  1. कटारा हिल्स में ₹30 करोड़ से बनेगी 5 किमी सिक्सलेन सड़क
  2. बगरोदा औद्योगिक क्षेत्र व CRPF परिसर से जुड़ेगा नया मार्ग
  3. सड़क निर्माण से पहले पोल, सीवेज व पाइपलाइन शिफ्ट करने के निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कटारा हिल्स क्षेत्र में अमलतास चौराहे से भोपाल बायपास तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क को सिक्सलेन बनाया जाएगा। 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क पर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। यह मार्ग आगे रापड़िया होते हुए औद्योगिक केंद्र बगरोदा और सीआरपीएफ परिसर से भी जुड़ेगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र की ओर आने-जाने वाले वाहनों को भी सुविधा मिल सकती है।

बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

रविवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ कटारा क्षेत्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण से पहले बिजली के खंभों की शिफ्टिंग, पेयजल पाइपलाइन और सीवेज नेटवर्क के काम तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि बाद में सड़क खोदने की जरूरत न पड़े। इसके साथ ही पेबलवे और फ्लावर सिटी सहित आसपास की कालोनियों को कटारा और नर्मदापुरम रोड से सीधे जोड़ने के लिए सड़क निर्माण की योजना पर भी काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।


यह भी पढ़ें- एमपी में ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा पर फोकस... भोपाल-बीना-इटारसी रूट पर बदलेंगे 87 टर्नआउट और स्लीपर