• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में मस्जिद में नमाज के दौरान बच्चे को डांटने पर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में 3 लोग घायल; आरोपी फरार

गौतमनगर क्षेत्र के न्यू आरिफ नगर में शनिवार रात मस्जिद में नमाज के दौरान विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना हो गई।

By prashant vyasEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 01 Mar 2026 09:39:15 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Mar 2026 09:39:15 PM (IST)
भोपाल में मस्जिद में नमाज के दौरान बच्चे को डांटने पर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में 3 लोग घायल; आरोपी फरार
नमाज के दौरान बच्चे को डांटने पर खूनी संघर्ष( सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. बच्चे को डांटने पर विवाद बढ़ा और हमला हुआ
  2. चाकूबाजी में एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए
  3. गैर इरादतन हत्या प्रयास का केस, आरोपित फरार

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गौतमनगर क्षेत्र के न्यू आरिफ नगर में शनिवार रात मस्जिद में नमाज के दौरान विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना हो गई। हमले में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है।

गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

गौतमनगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आदिल बेग न्यू आरिफ नगर में रहता है और निजी कार्य करता है। शनिवार शाम वह अपने दोस्तों और स्वजनों के साथ कॉलोनी की मस्जिद में नमाज पढ़ रहा था।


इसी दौरान फैजान नामक एक बच्चा शरारत कर रहा था। आदिल और उसके साथियों ने बच्चे को डांटते हुए चांटा मार दिया। इसकी जानकारी मिलने पर बच्चे के स्वजन वहां पहुंचे और चाकू से आदिल और उसके साथियों पर हमला कर दिया।

इनके खिलाफ मामला दर्ज

हमले में आदिल समेत तीन लोगों के हाथ, पेट और कंधे पर चोट आई है। पुलिस ने जावेद, अदनान, राशिद और अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सभी आरोपित फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल में तलाक की काउंसलिंग पर भड़के लड़के वाले, ताजुल मस्जिद के पास कजियात दफ्तर में जमकर मारपीट; चार पर केस दर्ज