
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 39th kist) का इंतजार कर रही हैं। इस बार किस्त जारी होने को लेकर 19 अगस्त की तारीख चर्चा में है। संभावना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव मैहर जिले से महिलाओं के खातों में योजना की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं।
मैहर जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू होने की जानकारी सामने आई है। जिला कलेक्टर के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर व्यवस्थाओं की समीक्षा किए जाने की जानकारी साझा की गई है।
इसी के आधार पर माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री 19 अगस्त को मैहर से लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 39th Installment Latest Update) जारी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे की तारीख को लेकर भी जिला प्रशासन की ओर से अभी कोई अंतिम जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
लाड़ली बहना योजना की राशि आमतौर पर हर महीने 15 तारीख से पहले या उसके आसपास महिलाओं के खातों में पहुंच जाती है। इस बार मुख्यमंत्री मोहन यादव के कई कार्यक्रमों और स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते किस्त जारी होने में देरी हुई है।
पहले यह उम्मीद भी जताई जा रही थी कि रक्षाबंधन के आसपास महिलाओं के खातों में योजना की राशि भेजी जा सकती है। अब 19 अगस्त को राशि ट्रांसफर होने की संभावना चर्चा में है।
लाड़ली बहना योजना की राशि के साथ रक्षाबंधन और भाई दूज के अवसर पर महिलाओं को 250 रुपये का अतिरिक्त शगुन दिए जाने की व्यवस्था पहले देखने को मिली है। इसलिए इस बार भी महिलाओं के बीच यह सवाल है कि उन्हें 1500 रुपये मिलेंगे या 1750 रुपये।
फिलहाल संकेतों के आधार पर इस बार अलग से 250 रुपये का शगुन मिलने की संभावना कम बताई जा रही है। कुल मिलाकर इस महीने लाडली बहनों के खाते में 1750 रुपये आएंगे।
39वीं किस्त से पहले लाभार्थियों के रिकॉर्ड के सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि करीब 7 लाख नाम योजना से हटाए जा चुके हैं। ऐसे में लाभार्थियों के लिए अपनी पात्रता और भुगतान की स्थिति जांचना जरूरी है।
अगर किसी महिला को अपने नाम को लेकर संदेह है तो वह लाड़ली बहना योजना के पोर्टल पर जाकर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' के विकल्प के माध्यम से जानकारी देख सकती है। वहीं, जिन महिलाओं की eKYC अभी पूरी नहीं हुई है, वे समग्र पोर्टल के माध्यम से eKYC करा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- लाड़ली लक्ष्मी योजना: एमपी की बेटियों को मिलेंगे 1.43 लाख रुपये, जानिए पात्रता से आवेदन तक पूरी जानकारी
फिलहाल 19 अगस्त को 39वीं किस्त जारी होने की संभावना जरूर जताई जा रही है, लेकिन इसे अंतिम तारीख नहीं माना जा सकता। सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही किस्त की तारीख और राशि को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। महिलाओं को फिलहाल आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना होगा।