• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी के 50 कॉलेजों में प्रवेश का आखिरी मौका; अब भी 1561 यूजी सीटें खाली

प्रदेश के आयुष मेडिकल कालेजों में नीट यूजी काउंसलिंग जारी है। सत्र 2026-27 के लिए स्टेट कोटे के तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद भी 1561 यूजी सीटें खाली रह गई हैं।

By mukesh vishwakarmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 04:45:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 04:45:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी के 50 कॉलेजों में प्रवेश का आखिरी मौका; अब भी 1561 यूजी सीटें खाली
आयुर्वेद-होम्योपैथी-यूनानी का प्रवेश का आखिरी मौका।

HighLights

  1. मप्र में आयुर्वेद-होम्योपैथी की 1561 सीटें अब भी खाली
  2. 16-17 नवंबर को स्ट्रे राउंड-1 के लिए होगी रिपोर्टिंग
  3. आयुर्वेद-होम्योपैथी-यूनानी का प्रवेश का आखिरी मौका

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के आयुष मेडिकल कालेजों में नीट यूजी काउंसलिंग जारी है। सत्र 2026-27 के लिए स्टेट कोटे के तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद भी 1561 यूजी सीटें खाली रह गई हैं। अब ये सीटें स्ट्रे वैकेंसी राउंड एक और दो से भरी जाएंगी।

स्ट्रे वैकेंसी राउंड-1 में 16 और 17 नवंबर को होगी रिपोर्टिंग

स्ट्रे वैकेंसी राउंड-1 में छात्र 16 और 17 नवंबर को कालेज में रिपोर्टिंग करेंगे। कालेजों में प्रवेश 18 नवंबर को होगा।

राउंड-2 के लिए 15-16 नवंबर को पंजीयन, 28 नवंबर को प्रवेश

राउंड-1 के बाद जो सीटें बचेंगी, उन्हें राउंड-2 से भरा जाएगा। इसके लिए 15 और 16 नवंबर को पंजीयन होगा। च्वाइस फिलिंग 20 और 21 नवंबर को होगी और महाविद्यालय में प्रवेश 28 नवंबर को होगा।

यह भी पढ़ें- इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, एमपी को मिले 65 पद, 25 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

करीब 50 कालेज शामिल, ऑब्जर्वर की मौजूदगी में भरी जाएंगी सीटें

आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पाण्डेय ने बताया कि स्ट्रे राउंड में प्रदेश के आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी के करीब 50 कालेज शामिल हैं। इनमें नौ शासकीय और बाकी निजी कालेज हैं। खाली पड़ी 1561 सीटें शासकीय स्तर पर आब्जर्वर की मौजूदगी में स्ट्रे वैकेंसी राउंड से भरी जाएंगी।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।