• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में टहलने निकले वकील का 6 दिन से कोई सुराग नहीं; स्कूटी की डिग्गी में मिला मोबाइल, अपहरण का केस दर्ज

भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित ईसरानी मार्केट से 29 वर्षीय वकील विशाल रामनानी 5 अक्टूबर की रात टहलने निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। पुलिस उ...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 12:28:09 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 12:28:09 PM (IST)
भोपाल में टहलने निकले वकील का 6 दिन से कोई सुराग नहीं; स्कूटी की डिग्गी में मिला मोबाइल, अपहरण का केस दर्ज
भोपाल में 29 वर्षीय वकील विशाल रामनानी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सौ-पुलिस

HighLights

  1. टहलने निकले युवा वकील छह दिन से लापता
  2. मोबाइल घर के पास खड़ी स्कूटी की डिग्गी में मिला
  3. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ईसरानी मार्केट से 29 वर्षीय वकील संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह 5 अक्टूबर की रात टहलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। स्वजनों को तलाश के दौरान उसका मोबाइल घर के पास खड़ी स्कूटी की डिग्गी में मिला।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5 अक्टूबर से गायब

पुलिस के अनुसार विशाल रामनानी अपनी बहन गरिमा रामनानी के साथ ईसरानी मार्केट में रहता है। दोनों भोपाल न्यायालय में वकालत करते हैं। 5 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे गरिमा घर पहुंची, जबकि विशाल टहलने के लिए बाहर निकला।


रात करीब 11 बजे उसे अपने दोस्त राजू सरदार के साथ कॉलोनी में घूमते देखा गया था। रात 12 बजे तक विशाल के नहीं लौटने पर बहन ने उसे फोन लगाया, लेकिन मोबाइल बंद मिला।

यह भी पढ़ें- युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक परमार पर FIR; अशोकनगर में DEO कार्यालय में हंगामा, सरकारी काम में बाधा का आरोप

डिग्गी में मिला मोबाइल

आसपास तलाश करने और दोस्त से पूछताछ के बाद भी उसका पता नहीं चला। उसका मोबाइल स्कूटी की डिग्गी में मिला। लापता होने के समय उसने नीली फुल टीशर्ट और काला लोअर पहना था।