• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lokayukta Raid in MP: 8000 करोड़ की संपत्ति बरामद, लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा और चेतन सिंह गौर को जारी किया समन, हवाला एंगल से भी जांच

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर शिकंजा कसता जा रहा है। माना जा रहा है कि अभी सौरभ शर्मा अपने परिवार सहित दुबई में है। उसे भारत ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 24 Dec 2024 07:40:10 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Dec 2024 07:43:21 AM (IST)
Lokayukta Raid in MP: 8000 करोड़ की संपत्ति बरामद, लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा और चेतन सिंह गौर को जारी किया समन, हवाला एंगल से भी जांच
सौरभ शर्मा के अपनी पत्नी संग दुबई में होने की सूचना है। (दूसरी फोटो में सौरभ का राजदार चेतन सिंह)

HighLights

  1. लोकायुक्त को नहीं पता कहां है सौरभ शर्मा
  2. एक दिन पहले ही ईडी ने दर्ज किया था केस
  3. सोना बरामदगी की जांच करेगा डीआरआई

ब्यूरो, भोपाल/ग्वालियर (Lokayukta Raid in MP)। मध्य प्रदेश के भोपाल में परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के यहां लोकायुक्त की कार्रवाई पूरी हो गई है। इसके बाद लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि कुल 8000 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति का पता चला है।

जयदीप प्रसाद ने बताया कि सौरभ शर्मा के साथ ही उसके करीबी ड्राइवर चेतन गौर को आरोपी बनाया गया है। दोनों को समन जारी कर दिया गया है। लोकायुक्त को अभी भी जानकारी नहीं कि सौरभ कहां है। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में हवाला के एंगल से जांच की जा सकती है।


naidunia_image

दूसरी एजेंसियों ने भी कसा शिकंजा, ईडी दर्ज कर चुकी केस

  • इस बीच, काली काली कमाई कर करोड़ों रुपये इकट्ठा करने वाले मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों पर दूसरी जांच एजेंसियों ने भी शिकंजा कस दिया है।
  • सौरभ और चेतन गौर के विरुद्ध सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भोपाल में प्रकरण कायम कर लिया। वहीं, सोना मिलने के मामले में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) भी जांच शुरू करने की तैयारी में है।
  • दूसरी ओर, आयकर विभाग ने दुबई में बैठे सौरभ को भोपाल लाने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी कराने की तैयारी की है। आयकर अधिकारियों का कहना है कि सौरभ से पूछताछ में कई बड़े राज खुलेंगे।
  • कार में मिली डायरी में परिवहन के जिन अधिकारियों और नेताओं नाम हैं, उनके बारे में भी आयकर की टीम सौरभ से पूछताछ करेगी। चेतन ने आयकर विभाग को जो नाम बताए हैं, उन्हें बुलाकर भी पूछताछ की जाएगी।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें - जिस कार में मिला 54 kg सोना और 9.83 करोड़ कैश, वह चेतन उर्फ चंदन ड्राइवर के नाम… यही है आरोपी सौरभ का सबसे बड़ा राजदार

लोकायुक्त और आईटी ने बीते बुधवार को मारा था छापा

बीते सप्ताह बुधवार को विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त के छापे में सौरभ और उसके सहयोगी चेतन गौर के आवास और कार्यालय में दो करोड़ 85 लाख रुपये नकद सहित आठ करोड़ रुपये की संपत्ति मिलने के बाद ईडी ने प्रकरण कायम किया है।

पुलिस द्वारा सौरभ के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के दर्ज एफआईआर के आधार पर सोमवार को ईडी ने यह मामला पंजीबद्ध किया है। इसके माध्यम से मेंडोरी गांव में चेतन की कार में मिला 54 किलो सोना और नौ करोड़ 86 लाख रुपये नकद मिलने के संबंध में भी जांच की जाएगी।

यह सोना और नकदी आयकर की टीम ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात जब्त किया था। ईडी सौरभ सहित उन सभी आरोपितों से पूछताछ करेगा जो पुलिस की जांच में आरोपित होंगे।

यहां भी क्लिक करें - भोपाल में था सौरभ शर्मा की पत्नी दिव्या का क्लब… अब सोशल मीडिया से गायब हो रहा पूरा परिवार, साला भी फरार