• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Loksabha Election 2024: बूथ स्तर तक संविधान रक्षक बनाएगी कांग्रेस, दिया जाएगा प्रमाण पत्र, लोकसभा चुनाव से पहले ऐसी है पार्टी की तैयारी

Loksabha Election 2024: कांग्रेस द्वारा प्रदेश में संविधान रक्षक बनाए जाएंगे और उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। यह बात पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कही...और पढ़ें

By shashi tiwariEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 28 Jan 2024 10:09:03 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jan 2024 10:09:03 AM (IST)
Loksabha Election 2024: बूथ स्तर तक संविधान रक्षक बनाएगी कांग्रेस, दिया जाएगा प्रमाण पत्र, लोकसभा चुनाव से पहले ऐसी है पार्टी की तैयारी
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की तैयारी
  2. बूथ स्‍तर तक कांग्रेस बनाएगी संविधान रक्षक
  3. संविधान रक्षकों को दिया जाएगा सर्टिफिकेट

Loksabha Election 2024 राज्य ब्यूरो, भोपाल। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस बूथ स्तर पर संविधान रक्षक बनाएगी और उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। कांग्रेस का दावा है संविधान को बचाने के लिए पार्टी यह कदम उठा रही है।

दरअसल, भोपाल में शनिवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में हुआ कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के संविधान को समाप्त करने की हर संभव साजिश कर रही है। उन्‍होंने कहा कि शीघ्र ही हम संगठन की मजबूती, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए बूथ स्तर पर संविधान रक्षक बनाएंगे, उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।


जीतू पटवारी ने आगे कहा कि हमें मैं नहीं हम की भावना से मिलकर काम करना है। हर हाथ को काम मिले, योग्य व्यक्ति को सम्मान मिले, इस भावना को सरोकार करना ही पार्टी की रीति-नीति है।

naidunia_image

‘संविधान बचाओ’ बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा,

सम्मेलन में यह भी निर्धारित हुआ है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा मप्र में आने पर पार्टी ‘संविधान बचाओ’ बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर के विशेषकर अनुसूचित जाति के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे।

लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुटें

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में निश्चित ही हम सभी मायूस हुए हैं, लेकिन इन सभी बातों को भुलाकर अब हमें लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगना है। पूरी ताकत के साथ हम सभी मिलकर काम करें। संगठन को ताकत देना ही हमारा मकसद है।

अजा वर्ग पर अन्याय और अत्याचार बढ़ा

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा कि आज अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अन्याय और अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। संविधान का मखौल उड़ाया जा रहा है। कांग्रेस संगठन के माध्यम से हम प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, हम आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे।