• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Congress: मप्र में कांग्रेस ने बनाया "वार रूम", महेंद्र सिंह चौहान बने अध्यक्ष

Congress War Room प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कार्यालय में वार रूम बनाया है। डा. महेंद्र सिंह चौहान को वार रूम का अध्यक्ष बनाया गया है।

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 27 Jan 2024 09:16:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jan 2024 09:16:22 PM (IST)
MP Congress: मप्र में कांग्रेस ने बनाया "वार रूम", महेंद्र सिंह चौहान बने अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कार्यालय में वार रूम बनाया

HighLights

  1. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कार्यालय में वार रूम बनाया
  2. डा. महेंद्र सिंह चौहान को बनाया वार रूम का अध्यक्ष
  3. वार रूम से होगी व्यवस्थाओं की निगरानी

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कार्यालय में वार रूम बनाया है। इसका काम चुनाव की तैयारियां, सभाओं का आयोजन, केंद्रीय पदाधिकारियों के दौरे आदि से संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी का रहेगा।

डा. महेंद्र सिंह चौहान वार रूम का अध्यक्ष

डा. महेंद्र सिंह चौहान को वार रूम का अध्यक्ष और ललित सेन एवं अलमास सलीम को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह नियुक्तियां की हैं। वार रूम में एक सप्ताह में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। फरवरी के पहले सप्ताह से यहां काम शुरू हो जाएगा।


शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटिया, विधायक फ़ुलसिंह बरैया, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार सम्मिलित होकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा, लोकसभा चुनाव सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।