• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

नितिन गडकरी से भोपाल को 2471 करोड़ का मेगा गिफ्ट, मिसरोद से अयोध्या बायपास तक बनेगा 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मिसरोद से एम्प्री, चेतक ब्रिज और रत्नागिरी होते हुए अयोध्या बायपास जंक्शन तक 6-लेन एलिवेटेड कॉ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 12:59:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 12:59:02 PM (IST)
नितिन गडकरी से भोपाल को 2471 करोड़ का मेगा गिफ्ट, मिसरोद से अयोध्या बायपास तक बनेगा 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर
मिसरोद से अयोध्या बायपास तक बनेगा 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर (AI तस्वीर)

HighLights

  1. नितिन गडकरी ने दी भोपाल के 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर को हरी झंडी
  2. मिसरोद से अयोध्या बायपास तक बनेगा 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर
  3. मप्र में 4293 करोड़ से चमकेंगी 47 सड़कें, गडकरी की बड़ी सौगात

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी में ट्रैफिक के दबाव को कम करने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मिसरोद से एम्प्री, चेतक ब्रिज और रत्नागिरी होते हुए अयोध्या बायपास जंक्शन तक 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर अपनी सहमति दे दी है। 2,471 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह कॉरिडोर तीन अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी में केंद्र की 'वन टाइम इंप्रूवमेंट (OTI) स्कीम' के तहत इसे हरी झंडी दी गई। वर्ष 2026-27 की योजना के तहत प्रदेश की 47 सड़कों के कायाकल्प पर कुल 4,293 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


इन 5 महा-प्रोजेक्ट्स को भी जल्द मिलेगी रफ्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने कनेक्टिविटी को नए आयाम देने के लिए केंद्र से 5 अन्य बड़े कॉरिडोर को भी शीघ्र हरी झंडी देने का अनुरोध किया है। इसमें पहला सतना-चित्रकूट 4-लेन है। 4,550 करोड़ रुपये की लागत वाले 77 किमी लंबे इस मार्ग से चित्रकूट धाम की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

भोपाल-इंदौर ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर: 7,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 160 किमी लंबे इस कॉरिडोर का रूट अलाइनमेंट तय हो चुका है और डीपीआर (DPR) तैयार की जा रही है।

जबलपुर-लखनादौन-रायपुर एक्सप्रेस-वे: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच व्यापार व माल ढुलाई सुगम बनाने के लिए 12,250 करोड़ रुपये की लागत से 285 किमी लंबा मार्ग प्रस्तावित है।

इंदौर ईस्टर्न बायपास (सिंहस्थ 2028): उज्जैन सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए 85 किमी लंबे इस बायपास पर 9,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जिसे जल्द कैबिनेट मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

अटल एक्सप्रेसवे: 15,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 414 किमी लंबे इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर किसानों की सहमति के बाद अब काम शुरू करने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- MP के 7.5 लाख कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, दीवाली से पहले बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

मरम्मत पूरी होने तक शाहपुरा आरओबी टोल पर पूरी तरह रोक

फरवरी महीने में क्षतिग्रस्त हुए शाहपुरा फ्लाई-ओवर की अप्रोच रोड को लेकर केंद्रीय मंत्री ने राहत भरा फैसला लिया है। जब तक सड़क का पुनर्निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक के लिए टोल वसूली तुरंत प्रभाव से स्थगित करने पर सहमति बन गई है। 30 करोड़ रुपये के पुनरुद्धार प्रस्ताव की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा और पूर्ण यातायात बहाल होने के बाद ही टोल प्रक्रिया दोबारा लागू की जाएगी।