• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में पुरी जैसी भव्यता... नंदीघोष रथ पर 18 जुलाई को नगर भ्रमण करेंगे भगवान जगन्नाथ, यात्रा में शामिल होंगे विदेशी भक्त

भोपाल के इस्कान पटेल नगर की ओर से इस वर्ष भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन 18 जुलाई को किया जाएगा। इस यात्रा में पुरी की तर्ज पर नंदीघोष रथ पर ...और पढ़ें

By Sushil PandeyEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 12:34:03 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 12:34:03 PM (IST)
भोपाल में पुरी जैसी भव्यता... नंदीघोष रथ पर 18 जुलाई को नगर भ्रमण करेंगे भगवान जगन्नाथ, यात्रा में शामिल होंगे विदेशी भक्त
18 जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव

HighLights

  1. भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 18 जुलाई को
  2. रथ यात्रा में शामिल होंगे विदेशी भक्त
  3. प्रसाद के रूप में बंटेगा पांच सौ किलो खाजा

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। इस्कान पटेल नगर की ओर से इस वर्ष भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन 18 जुलाई को किया जाएगा। इस यात्रा में पुरी की तर्ज पर नंदीघोष रथ पर भगवान विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। ट्रैफिक को देखते हुए इस बार रथ की चौड़ाई थोड़ी कम की गई है। रथयात्रा शाम चार बजे भोपाल टॉकीज से प्रारंभ होगी, जो विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए प्लेटिनम प्लाजा पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान भक्तों द्वारा बनाए गए पांच सौ किलो खाजा के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस्कान पटेल नगर के अध्यक्ष अच्युत कृष्ण दास ने मंगलवार को रथ यात्रा महोत्सव की रूपरेखा मीडिया के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि 13वें रथयात्रा महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेने वाले हैं।


रूस, नीदरलैंड और कई दूसरे यूरोपीय देशों के भक्त भी इसमें हिस्सा लेंगे। भगवान जगन्ननाथ के लिए पोशाक वृंदावन से मंगाई गई है। यात्रा में अलग- अलग प्रांतों की कीर्तन मंडलियां शामिल होंगी और यात्रा मार्ग को रंगोली से सजाया जाएगा। पत्रकारवार्ता में ब्रह्मचारी मत्सदास- कैलीफोर्निया और दुजमणि- रशिया भी मौजूद रहे।

हर महीने होता है मंदिर के चंदे का ऑडिट

मंदिर के चंदे और वित्तीय पारदर्शिता को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर अच्युतकृष्ण दास ने कहा कि इस्कान मंदिरों में आने वाले दान का ऑडिट हर माह मंदिर स्तर पर होता है और साल में एक मुंबई स्थित मंदिर मुख्यालय द्वारा मंदिरों के अकाउंट के आडिट की व्यवस्था है।

यह भी पढ़ें- राजनांदगांव में 87 वर्षों की परंपरा: 16 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा, गांधी चौक से पुरानी हेटरी तक गूंजेगा जय जगन्नाथ

इसी प्रकार दान में मिली राशि को विदेश नहीं भेजा जाता है, बल्कि विदेश से पैसा भारत आता है। इस्कान मंदिरों मिले दान के पैसों का उपयोग सिर्फ नारायण सेवा में होता है।उन्होंने कहा कि मंदिरों से चंदा चोरी भ्रष्टाचार का रूप है, जो अब हर कहीं दिख रहा है। लेकिन इस्कॉन में व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है।