• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

उड़ान भरने से पहले एयर इंडिया के विमान के इंजन से आई तेज आवाज, भोपाल-मुंबई फ्लाइट निरस्त, 175 यात्री परेशान

एयर इंडिया की भोपाल से मुंबई जा रही दोपहर की उड़ान में मंगलवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। टेकऑफ से पहले खराबी का पता चलने के कारण उड़ान को निरस्त कर ...और पढ़ें

By dilip mangtaniEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 05 May 2026 10:27:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 10:27:02 PM (IST)
उड़ान भरने से पहले एयर इंडिया के विमान के इंजन से आई तेज आवाज, भोपाल-मुंबई फ्लाइट निरस्त, 175 यात्री परेशान
एयर इंडिया विमान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एयर इंडिया की भोपाल-मुंबई फ्लाइट कैंसिल
  2. इंजन में आई खराबी के कारण रोका विमान
  3. यात्रियों को मिला फुल रिफंड का विकल्प

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एयर इंडिया की भोपाल से मुंबई जा रही दोपहर की उड़ान में मंगलवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। टेकऑफ से पहले खराबी का पता चलने के कारण उड़ान को निरस्त कर दिया गया। विमान में सवार हो चुके यात्रियों को वापस उतारना पड़ा।

विमान के इंजन से आ रही थी असामान्य आवाज

उड़ान संख्या एआई 634 मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मुंबई के लिए टेकऑफ होने को तैयार थी। सिक्योरिटी होल्ड एरिया में बैठे यात्रियों को विमान में सवार होने का संदेश दिया। कुछ यात्री विमान में सवार भी हो गए। इसी बीच चालक दल को विमान में तकनीकी खराबी महसूस हुई। केबिन क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को होल्ड एरिया में ही रुकने को कहा। जो यात्री विमान में बैठ चुके थे उन्हें उतरने का आग्रह किया गया।


बताया जाता है कि यात्रियों को उतारने के बाद विमान को स्टार्ट करते समय विमान के इंजन से असामान्य आवाज आ रही थी। विमान में खराबी क्या थी इस बारे में अधिकृत रूप से केवल यही बताया गया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान नहीं भर सकेगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल बोट क्लब पर सुरक्षा से खिलवाड़, बिना लाइसेंस के चल रही थीं 120 नावें, बरगी हादसे के बाद जागा प्रशासन

यात्री परेशान, दूसरे विमान से गए

अचानक उड़ान निरस्त होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इस विमान से 175 यात्री मुंबई जाने वाले थे। एयर इंडिया प्रबंधन ने फुल रिफंड की पेशकश की। कुछ यात्री इंडिगो की उड़ान से गए, तो कुछ ने दूसरे दिनों की बुकिंग करने की सहमति दी। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार विमान में तकनीकी खराबी थी। यात्री हित में सुरक्षा की दृष्टि से उड़ान निरस्त करना जरूरी था।