• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

जिस लड़की ने रेप का केस किया था उसी के खिलाफ अब धर्मांतरण की शिकायत, भोपाल में लव जिहाद का अनोखा मामला

Love Jihad Row: भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में लव जिहाद को लेकर नया विवाद सामने आया है। एक हिंदू युवक ने मुस्लिम युवती और उसके परिवार पर धर्म परिवर्...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 28 Oct 2025 09:40:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Oct 2025 10:08:39 PM (IST)
जिस लड़की ने रेप का केस किया था उसी के खिलाफ अब धर्मांतरण की शिकायत, भोपाल में लव जिहाद का अनोखा मामला
MP Love Jihad News: हिंदू युवक ने मुस्लिम युवती पर मतांतरण का आरोप लगाया। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. युवती ने पहले युवक पर दुष्कर्म केस कराया दर्ज ।
  2. मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।
  3. पुलिस ने युवक को बयान के लिए बुलाया।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: जहांगीराबाद क्षेत्र में लव जिहाद (Love Jihad Row) को लेकर नया विवाद सामने आया है। एक हिंदू युवक ने मुस्लिम युवती और उसके परिवार पर मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

युवक का कहना है कि युवती उससे लगातार धर्म बदलने और निकाह करने के लिए दबाव बना रही थी। हालांकि इस मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया जब जांच में सामने आया कि शिकायत दर्ज कराने वाले युवक पर इसी मुस्लिम युवती ने कुछ समय पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।


मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी और विवाद के चलते ही अब यह नई शिकायत दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर बस स्टैंड पर कंडक्टर का शर्मनाक कृत्य, महिला के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मौके पर बुलाई पुलिस

जहांगीराबाद थाना प्रभारी चतुर्भुज राठौर का कहना है कि मंगलवार को फरियादी युवक को बयान के लिए बुलाया गया था, लेकिन उसका फोन बंद है। वर्ष 2022 में इसी युवती ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिस पर पाक्सो के तहत केस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- इंदौर में BJP कार्यालय के बाहर खाती समाज का हंगामा, नगर अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी, पुतला फूंका