
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र में चार-पांच साल पुराने प्रेम संबंध के टूटने के बाद युवक ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर दीं। आरोपी मोहित रैकवार अशोकागार्डन क्षेत्र का निवासी है और पीड़िता के पिता के साथ फेब्रिकेशन का काम करता था।
दोनों के बीच करीब पांच वर्ष पहले दोस्ती हुई थी, जो समय के साथ प्रेम संबंध में बदल गई। हाल ही में युवती ने रिश्ता खत्म कर दिया और उसके पिता ने उसकी शादी दूसरे युवक से तय कर दी। इससे नाराज आरोपी ने युवती को फोन कर परेशान करना शुरू कर दिया।
जब युवती ने बात नहीं मानी तो मोहित ने युवती के मंगेतर और उसके स्वजनों को पुरानी आपत्तिजनक तस्वीरें भेज दीं। तस्वीरें मिलने के बाद मंगेतर ने शादी तोड़ दी।
युवती की शिकायत पर बिलखिरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- MP Board ने बढ़ाया शिक्षकों का काम, जांचनी होंगी दोगुनी कॉपियां, डिजिटल निगरानी से समय पर आएंगे परिणाम