• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में मौत बनकर आई रफ्तार... झुग्गी में घुसा LPG टैंकर, 7 साल की मासूम की मौत; पूरा परिवार घायल

करोंद-भानपुर रोड स्थित बापू मालदेव चौराहे के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार एलपीजी टैंकर अनियंत्रित होकर झुग्गी में जा घुसा...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 08:03:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 08:03:54 PM (IST)
भोपाल में मौत बनकर आई रफ्तार... झुग्गी में घुसा LPG टैंकर, 7 साल की मासूम की मौत; पूरा परिवार घायल
भोपाल में मौत बनकर आई रफ्तार

HighLights

  1. तेज रफ्तार टैंकर झुग्गी में घुसा, बच्ची की मौत
  2. परिवार के चार सदस्य गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
  3. हादसे के बाद ड्राइवर फरार, पुलिस तलाश में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। छोला मंदिर क्षेत्र के करोंद-भानपुर रोड स्थित बापू मालदेव चौराहे के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार एलपीजी टैंकर अनियंत्रित होकर झुग्गी में जा घुसा। हादसे में घर के अंदर सो रही सात वर्षीय खुशी गेहार की मौके पर ही मौत हो गई।

ये लोग घायल हुए

वहीं, उसके पिता मोनू गेहार, मां मनीषा गेहार, भाई आरुष और छोटू उर्फ टूटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज भानपुर स्थित निजी अस्पताल में जारी है।

पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 2:20 बजे की है। टैंकर की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन दीवार तोड़ते हुए सीधे घर में घुस गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।


झुग्गी पूरी तरह तबाह हो गई

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक झुग्गी पूरी तरह तबाह हो गई, जबकि आसपास की दो अन्य झुग्गियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया गया कि बच्ची करीब एक घंटे तक टैंकर के पहिये के नीचे दबी रही, जिसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही छोला मंदिर और निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एडीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

रविवार सुबह घटनास्थल पर गम और आक्रोश का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर नाराजगी जताते हुए मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। रहवासियों का कहना है कि करोंद क्षेत्र में मेट्रो और पुल निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। रात के समय इन वाहनों की आवाजाही से स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में कैफे और रेस्टोरेंट बने मतांतरण के 'सेफ हाउस', इंटेलिजेंस पर सवाल; पुलिस को नहीं लगी भनक