• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

सीहोर में 848 करोड़ से बनेगा लग्जरी गोल्फ कोर्स! MP Travel Mart का शुभारंभ, करोड़ों का हुआ निवेश

मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट का शुभारंभ किया। इस दौरान 1100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों के एमओयू हुए, लेटर ऑफ अवार्ड भी दिए गए। इनमें सीहोर मे...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 04:12:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 04:12:07 PM (IST)
सीहोर में 848 करोड़ से बनेगा लग्जरी गोल्फ कोर्स! MP Travel Mart का शुभारंभ, करोड़ों का हुआ निवेश
सीहोर में 848 करोड़ से बनेगा लग्जरी गोल्फ कोर्स!

HighLights

  1. 7वें एमपी ट्रैवल मार्ट में ₹1100 करोड़ से अधिक के एमओयू
  2. सीहोर के रामगढ़ में ₹848 करोड़ से बनेगा लक्जरी गोल्फ कोर्स
  3. प्रदेश में 60 चीते मौजूद, कूनो से पर्यटन के नए युग की शुरुआत

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में पर्यटन विकास की दृष्टि से बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हाल) में आयोजित चार दिवसीय सातवें मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट (एमपीटीएम- 2026) का शुभारंभ किया। इस दौरान 11 सौ करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों के एमओयू हुए, लेटर ऑफ अवार्ड भी दिए गए। इनमें सीहोर में 848 करोड़ से प्रस्तावित गोल्फ कोर्स व लक्जरी होटल भी शामिल है।

इस दौरान मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि कूनो, गांधी सागर और वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही) में चीतों के पुनर्वास से मध्य प्रदेश में पर्यटन के नए युग की शुरुआत हुई है। वर्तमान में प्रदेश में 60 चीते मौजूद हैं, जो वन्यजीव पर्यटन के लिहाज से बड़ी उपलब्धि है।


मध्य प्रदेश न केवल टाइगर स्टेट है, बल्कि धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी नीतियों, त्वरित अनुमतियों और सिंगल-विंडो सिस्टम के माध्यम से पर्यटन निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

टीवीएफ के संस्थापक अरुणाभ कुमार ने पंचायत जैसी शूटिंग के जरिये प्रदेश को फिल्म हब बनाने, सुप्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर ने सिनेमा से सांस्कृतिक प्रचार एवं सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने डेस्टिनेशन-बेस्ड फूड टूरिज्म पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। समारोह की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने की। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल और पर्यटन सचिव डॉ. इलैयाराजा टी. भी मौजूद रहे। मार्ट में 34 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, 15 राज्यों के 180 घरेलू टूर ऑपरेटर और फिल्म व हास्पिटैलिटी उद्योग के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

हेरिटेज, कौशल विकास और सुरक्षा में महत्वपूर्ण समझौते

हेरिटेज संरक्षण के तहत ओरछा के ऐतिहासिक परिसर की समेकित और संरक्षण योजना तैयार करने के लिए स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) नई दिल्ली एवं 'द्रोणह' संस्था के साथ करार किया गया। कौशल विकास के अंतर्गत आइआइटीटीएम ग्वालियर द्वारा प्रथम चरण में भोपाल के सौ पर्यटक वाहन चालकों को आरपीएल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सुरक्षा के लिए टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में डिजिटल अधोसंरचना, म्यूजियम उन्नयन और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए त्रिपक्षीय एमओयू हुआ। फिल्म पर्यटन के क्षेत्र में एसीएडी इंदौर के साथ फिल्म निर्माण शिक्षा व कंटेंट निर्माण का समझौता हुआ।

सीहोर के रामगढ़ में 848.40 करोड़ का बड़ा निवेश

निवेश संवर्धन के तहत सीहोर जिले के रामगढ़ में एआरएम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 848.40 करोड़ रुपये के निवेश से अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स, वेलनेस रिसार्ट, होटल विला और लक्जरी होटल विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण एमओयू हुआ। इससे क्षेत्र में लगभग 920 प्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

हॉस्पिटैलिटी व लक्जरी रिसार्ट्स में बड़े निवेश प्रस्ताव

एटमास्फियर ग्रुप ने उज्जैन, इंदौर व वन्यजीव सर्किटों में लक्जरी हास्पिटैलिटी हेतु 500 करोड़ के निवेश की योजना बनाई है। सर्व ग्रुप द्वारा सतपुड़ा (मढ़ई) में ताज सफारीज के साथ सौ करोड़ के रिसार्ट सहित कुल तीन सौ करोड़ का समग्र निवेश किया जाएगा।

रेनी ग्रुप द्वारा मांडू की 350 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक लुनेरा सराय को वेलकमहोटल बाय आइटीसी (130 करोड़) एवं खजुराहो, सीधी व मैहर में कुल 290 करोड़ से अधिक का प्रोजेक्ट लाया जा रहा है। इसके अलावा, रामको ग्रुप द्वारा कान्हा, कूनो, पेंच, पन्ना व बांधवगढ़ में 120-140 करोड़ के सतत वन्यजीव रिसार्ट्स विकसित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- रतलाम में सो रही महिला की आंख खुली तो सामने मगरमच्छ मुंह खोले उनकी ओर बढ़ रहा था, बेटे के साथ खिड़की से निकली