• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Khandelwal Profile: हेमंत खंडेलवाल चुने गए मध्य प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष, जानिए इनके बारे में

Madhya Pradesh BJP Adhyaksh: हेमंत खंडेलवाल निर्विरोध मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने। मंगलवार को उन्होंने नामांकन भरा और उनके सामने कोई भी खड़ा नहीं हु...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 01 Jul 2025 07:26:39 AM (IST)Updated Date: Wed, 02 Jul 2025 12:07:17 PM (IST)
Hemant Khandelwal Profile: हेमंत खंडेलवाल चुने गए मध्य प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष, जानिए इनके बारे में
संघ और संगठन में है हेमंत खंडेलवाल की मजबूत पकड़ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान ने की घोषणा।
  2. हेमंत खंडेलवाल निर्विरोध बने प्रदेश अध्यक्ष।
  3. मंच पर खंडेलवाल को दिया गया प्रमाण पत्र।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल Madhya Pradesh BJP Adhyaksh: भारतीय जनता पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष (BJP State President in Madhya Pradesh) के चुनाव में हेमंत खंडेलवाल निर्विरोध चुने गए। केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर ने सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की थी, इसके साथ ही राज्य निर्वाचन मंडल की सूची का प्रकाशन भी किया गया था।

मंगलवार को नामांकन हुए। बुधवार दो जुलाई को नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई। चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भोपाल ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई।

हेमंत खंडेलवाल बने मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

  • बैतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे रहे। वहीं, मंगलवार एवं बुधवार को प्रदेश कार्यालय में भाजपा की वृहद कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई। इसमें वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करके सर्वसम्मति बनाई। इसके बाद नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया।
  • इस चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय परिषद के 44 सदस्यों का चुनाव हो रहा है।

सांसदों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र खटीक हैं। वहीं विधायकों में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, विजय शाह, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कंषाना, अजय विश्नोई, संपतिया उइके, ओमप्रकाश सखलेचा, संजय पाठक, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, नारायण सिंह कुशवाह और मालिनी गौड़ शामिल हैं।


यहां भी क्लिक करें - MP की भाजपा विधायक उषा ठाकुर का बयान- वोट बेचने वाले अगले जन्म में बनेंगे भेड़, बकरी, ऊंट और कुत्ते

अधिकतर सर्वसम्मति से ही चुना गया है प्रदेश अध्यक्ष

मध्य प्रदेश में अधिकतर बार सर्वसम्मति से ही भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। अपवाद के रूप में केवल दो बार संगठन चुनाव में मतदान की स्थिति बनी है। पहली बार 1990 के दशक में पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के लिए तय प्रत्याशी लखीराम अग्रवाल के विरुद्ध पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी संगठन चुनाव में खड़े हुए थे।

दूसरी बार वर्ष 2000 में शिवराज सिंह चौहान और विक्रम वर्मा के बीच प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ था। इसमें विक्रम वर्मा ने शिवराज सिंह चौहान को हरा दिया था। हालांकि माना जा रहा है प्रदेश अध्यक्ष के लिए मतदान की स्थिति नहीं बनेगी।

यहां भी क्लिक करें - आदिवासी और महिला वर्ग के बीच भी भाजपा टटोल रही प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा

Who is Hemant Khandelwal: हेमंत खंडेलवाल का प्रोफाइल

हेमंत खंडेलवाल संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी संघ के अलावा पार्टी संगठन में भी मजबूत पकड़ है। वह बैतूल के पूर्व सांसद एवं दो बार के विधायक हैं। उनके पिता विजय कुमार खंडेलवाल बैतूल लोकसभा से तीन बार सांसद रह चुके हैं, तब से ही वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा से जुड़े हुए हैं।

पिता के निधन के बाद हेमंत ने बैतूल लोकसभा से उपचुनाव लड़ा और निर्वाचित होकर सांसद बने। इसके बाद वह बैतूल विधानसभा से दूसरी बार के विधायक हैं। माना जा रहा है मध्य प्रदेश में वर्तमान में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है, ऐसे में सामान्य वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में आदिवासी और महिला भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में वैश्य समाज के हेमंत खंडेलवाल के अलावा बैतूल सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, गजेंद्र पटेल, सुमेर सिंह सोलंकी, हिमाद्री सिंह, रंजना बघेल भी है। इसके अलावा ब्राह्मण और क्षत्रिय वर्ग के नेता भी दौड़ में माने जा रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि कोई चौंकाने वाला नाम भी सामने आ सकता है।