
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों को छुट्टी के आवेदन के लिए एक जुलाई 2026 से ईएचआरएमएस सिस्टम लागू किया गया है। इसके जरिए वे ऑनलाइन ही अपनी छुट्टी का आवेदन दे सकते हैं, लेकिन फिर भी विभाग में इसका पालन नहीं हो रहा था। डीजीपी द्वारा 7 अक्टूबर को ली गई बैठक में इसकी खामियां सामने आई। इसके बाद ऑफलाइन छुट्टी के आवेदनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई।
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में लागू ईएचआरएमएस को लेकर पुलिसकर्मियों को ट्रेनिेंग के साथ निर्देए भी दिए हैं। इन सब के बाद भी पुलिसकर्मियों द्वारा अवकाश लेने के लिए पूरी तरह से इसका उपयोग नहीं किया जा रहा था। डीजीपी की समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि पुलिसकर्मी छुट्टी को लेकर इस पर आवेदन अपलोड नहीं कर रहे हैं। पूरा सिस्टम ऑनलाइन होने के बाद भी इसका सही तरीके से उपयोग नहीं हो रहा था।

इस तरह की खामियां सामने आने के बाद डीजीपी ने तुरंत ही ईएचआरएमएस के जरिए ही छुट्टी लेने की व्यवस्था का पालन सख्ती से करने के निर्देश दिए। इस मामले में पुलिस की सभी इकाइयों को इसका पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद ऑफलाइन छुट्टी के आवेदन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
यह भी पढ़ें- एमपी में साइबर ठगों का नया पैंतरा, ATM से रुपये निकाल शेयर बाजार में लगा रहे ठग, I4C के डेटा से हो रही पहचान