• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी भूमि विकास नियम में बड़ा बदलाव, यातायात क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज समेत कई गतिविधियों पर प्रतिबंध

MP Land Development Rules Amendment: प्रदेश के शहरों के सुव्यवस्थित विकास और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश भूमि विकास नियम 2012 में संशोधन कर इसके प्रावधान किए गए हैं।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 09:13:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 09:13:00 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी भूमि विकास नियम में बड़ा बदलाव, यातायात क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज समेत कई गतिविधियों पर प्रतिबंध
परिवहन और आवासीय क्षेत्रों में निर्माण के नियम बदलेंगे। (AI Generated Image)

HighLights

  1. परिवहन और आवासीय क्षेत्रों में बदलेंगे निर्माण के नियम
  2. श्मशान-कब्रिस्तान समेत इन गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध
  3. ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर सरकार की नई गाइडलाइन

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में यातायात वाले क्षेत्र में कब्रिस्तान, शवदाह गृह, सूअर पालन (पिगरी), आवासीय स्कूल और कॉलेज नहीं बनाए जा सकेंगे। राज्य सरकार ने इन क्षेत्रों में उक्त गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया है। प्रदेश के शहरों के सुव्यवस्थित विकास और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश भूमि विकास नियम 2012 में संशोधन कर इसके प्रावधान किए गए हैं।

परिवहन क्षेत्र में प्रदूषणकारी उद्योग और खनन पर भी रोक

यातायात या परिवहन क्षेत्र में जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रसंस्करण, ईंट भट्टे, श्मशान स्थल, डेयरी एवं कुक्कुट पालन उद्योग, विद्युत शवदाह गृह, ई-अपशिष्ट प्रसंस्करण, विस्फोटक निर्माण उद्योग, आतिशबाजी निर्माण उद्योग, खतरनाक रसायनों का भंडारण, खतरनाक अपशिष्ट उपचार सुविधा, अस्पताल, वाणिज्यिक, खनन गतिविधियां, प्रदूषणकारी औद्योगिक गतिविधियां, खदान उत्खनन एवं खोदाई, महाविद्यालय, ठोस अपशिष्ट लैंडफिल (भराव स्थल), स्टोन क्रशर (पत्थर क्रशिंग संयंत्र), विषैले रसायनों का भंडारण एवं थोक व्यापार को भी प्रतिबंधित किया गया है।


सरकार का मानना है कि प्रमुख सड़कों, बस टर्मिनल, हाईवे और परिवहन कॉरिडोर के पास इन गतिविधियों के होने से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी गंभीर समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं।

आवासीय और मिश्रित क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित

साथ ही, आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित की गई हैं। इनमें आयुध (गोला-बारूद) भंडारण, डामर मिश्रण संयंत्र, जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधा, ईंट भट्टे, श्मशान स्थल, कब्रिस्तान, कंक्रीट बैचिंग संयंत्र, डेयरी एवं कुक्कुट पालन उद्योग, विद्युत शवदाह गृह, ई-अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, विस्फोटक निर्माण उद्योग, आतिशबाजी (पटाखा) निर्माण उद्योग, गैस गोदाम, खतरनाक अपशिष्ट उपचार एवं निस्तारण सुविधा, भारी विनिर्माण उद्योग, संक्रामक रोग चिकित्सालय, कबाड़ भंडारण यार्ड, परिवहन टर्मिनल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- प्राचीन मूर्तियों की चोरी में एमपी 'टॉप' पर, 66 साल में 142 दुर्लभ कलाकृतियां चोरी, अधिकतर अब तक लापता

इसके साथ ही खनन, उपद्रवकारी एवं जोखिमयुक्त उद्योग, तेल भंडारण डिपो, सूअर पालन केंद्र (पिगरी), प्रदूषणकारी उद्योग, कारागार/जेल, उत्खनन एवं खदान कार्य, रेडियोधर्मी पदार्थों का भंडारण, रेडी मिक्स कंक्रीट संयंत्र, स्क्रैप यार्ड (कबाड़ भंडारण स्थल), वधशालाएं, ठोस अपशिष्ट लैंडफिल (भराव स्थल), पेट्रोलियम एवं ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण, स्टोन क्रशर (पत्थर क्रशिंग संयंत्र), विषैले रसायनों का भंडारण, ट्रक टर्मिनल, गोदाम, थोक व्यापार प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा मिश्रित व सार्वजनिक उपयोगिता एवं सुविधा क्षेत्र में भी इन गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।