• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसानों को राहत देने के लिए 'कवच योजना' मंजूर, हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 03:34:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 03:34:37 PM (IST)
एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसानों को राहत देने के लिए 'कवच योजना' मंजूर, हजारों किसानों को मिलेगा लाभ
प्राथमिक कृषि समितियों के किसानों की बल्ले-बल्ले।

HighLights

  1. प्राथमिक कृषि समितियों के किसानों की बल्ले-बल्ले
  2. डॉ. मोहन यादव सरकार ने लॉन्च की कवच योजना
  3. डिफाल्टर किसानों के लिए कवच बनी मोहन सरकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रदेश की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) के डिफाल्टर किसानों को राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने 'कवच योजना' को हरी झंडी दे दी है। सरकार के इस कदम से कर्ज के बोझ तले दबे प्रदेश के हजारों किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

लगभग 5000 किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

मंत्रिपरिषद द्वारा मंजूर की गई 'कवच योजना' के लागू होने से प्रदेश के लगभग 5000 डिफाल्टर किसानों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों से जुड़े ये किसान लंबे समय से राहत की उम्मीद कर रहे थे। इस योजना के माध्यम से उन्हें वित्तीय संकट से उबारने और पुनः मुख्यधारा की बैंकिंग व कृषि ऋण व्यवस्था से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।


यह भी पढ़ें- उज्जैन, ओंकारेश्वर और महेश्वर में भोले के भक्त पर्यटन के साथ ले सकेंगे फलाहार का आनंद, एमपी टूरिज्म ने शुरू की सुविधा

सरकार और बैंकों की बराबर हिस्सेदारी

कवच योजना के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय व्यवस्था भी तय कर दी गई है। योजना के अंतर्गत कुल राशि में राज्य सरकार और सहकारी बैंकों का आधा-आधा अंशदान रहेगा। इसमें 50 करोड़ रुपये की राशि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (DCCB) और अपेक्स बैंक मिलकर लगाएंगे, जबकि इतनी ही राशि यानी 50 करोड़ रुपये का योगदान राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। इस प्रकार 100 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान के साथ इस योजना के जरिए डिफाल्टर किसानों का वित्तीय बोझ कम किया जाएगा।