• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

इंदौर में 23-24 अक्टूबर को बड़ा इन्वेस्टर समिट, सीएम मोहन यादव ने दिग्गजों को दिया न्योता, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुटेंगे लोग

आगामी 23 और 24 अक्टूबर को इंदौर में एक बड़ा निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुड़े निवेशकों को एमपी में निवेश के अवसर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 04:09:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 04:09:52 PM (IST)
इंदौर में 23-24 अक्टूबर को बड़ा इन्वेस्टर समिट, सीएम मोहन यादव ने दिग्गजों को दिया न्योता, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुटेंगे लोग
चिप डिजाइनिंग-इलेक्ट्रॉनिक्स का हब बनेगा एमपी।

HighLights

  1. चिप डिजाइनिंग-इलेक्ट्रॉनिक्स का हब बनेगा एमपी
  2. यशोभूमि से मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एलान
  3. इंदौर निवेशक सम्मेलन में दिखेगी औद्योगिक क्षमता

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। सेमीकंडक्टर, चिप डिजाइनिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। मध्य प्रदेश अपनी औद्योगिक क्षमता, निवेश की संभावनाओं और उपलब्ध संसाधनों के साथ इस क्षेत्र में नई साझेदारियों के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात नई दिल्ली के यशोभूमि स्थित सेमीकॉन इंडिया 2026 में शुक्रवार को मप्र पवेलियन का भ्रमण कर सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान कही।


प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से मुख्यमंत्री का संवाद

मुख्यमंत्री ने पारस सेमीकंडक्टर्स, थॉमसन सेमीकंडक्टर्स, स्प्रिंटोनिक्स एआई, एनएक्सपी इंडिया, मार्वल सेमीकंडक्टर्स, एल एंड टी सेमीकंडक्टर्स और स्वदेश आईसी सेमीकंडक्टर्स सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री ग्रुप (आईएसआईजी) के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में जापान की एक्रेटेक, केनन और कैइजो, कोरिया की हनवा और जेनसेम इंक तथा अमेरिका की मेकडरमिड अल्फा के प्रतिनिधि शामिल थे।जापानी प्रतिनिधिमंडल में आक्साईड कार्पोरेशन, स्केल फोटोनिक्स और इम्प्यूट इंक के प्रतिनिधियों से भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने किष्किंधा इंटरनेशनल, डिजिकॉम, सिग्निटयूट, स्टेम्बो टेक्नोलॉजी, ट्रू-चिप सोल्यूशन, बनाश्री सेमीकंडक्टर्स, वीएलएसआई एक्सपर्ट और न्यूजिमो सेमीकंडक्टर्स सहित चिप डिजाइनिंग एवं सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मोहाली चिप डिजाइनिंग पेवेलियन और स्वीडिश पेवेलियन का भी अवलोकन किया।

इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा बड़ा निवेशक सम्मेलन

मुख्यमंत्री ने कहा है कि आगामी 23 और 24 अक्टूबर को इंदौर में एक बड़ा निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुड़े निवेशकों को मप्र में निवेश के अवसरों और राज्य की नीतियों से अवगत कराया जाएगा।

इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेश की निवेश संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस-2025) के दौरान भी सेमीकंडक्टर सेक्टर से जुड़े निवेशकों को आमंत्रित किया गया था।

यह भी पढ़ें- नलखेड़ा घटना पर CM मोहन यादव ने किया ₹4 लाख के मुआवजे का एलान, हादसे में 8 लोगों ने गंवाई जान

कुछ निवेशकों ने इस दिशा में प्रभावी कदम भी उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के विस्तार से मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

कई कारोबारी समूह विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी कर अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं। इससे प्रदेश में नए उद्योगों और कारोबार का व्यापक इको सिस्टम विकसित हो सकता है। आने वाले समय में मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर सेक्टर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।